अवैध धान भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 1471 कट्टा धान और 3 वाहन जब्त, प्रशासन सख्त

महासमुंद. जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम द्वारा

Written by: Admin

Published on: January 16, 2026

महासमुंद. जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 1471 कट्टा अवैध धान और तीन वाहनों को जब्त किया गया।

पिथौरा विकासखंड के ग्राम मोहदा में कार्रवाई के दौरान टिकेश्वर यादव के आवास, दुकान और गोदाम का निरीक्षण किया गया। जांच में लगभग 1000 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। संबंधित व्यक्ति द्वारा धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए संपूर्ण धान जब्त कर कृषि उपज मंडी पिथौरा के सुपुर्द किया गया।

इसी तरह महासमुंद विकासखंड के ग्राम भुरकोनी क्षेत्र में अवैध धान परिवहन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। यहां दो ट्रैक्टरों के माध्यम से धान का परिवहन किया जा रहा था, जिन्हें रोककर 170 कट्टा धान जब्त किया गया। दोनों वाहनों को भी जब्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।

बसना विकासखंड के ग्राम परगला में भी अवैध रूप से धान ले जाते हुए 51 पैकेट धान पकड़े गए। मौके पर ही टीम ने धान जब्त कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मंडी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया। वहीं बागबाहरा विकासखंड के टेमरी चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक वाहन से 250 कट्टा धान अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया, जिसे वाहन सहित जब्त कर थाना कोमाखान के सुपुर्द किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध धान खरीदी, 14 कोचियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Previous

अवैध धान खरीदी, 14 कोचियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Next

RBI Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 572 पद, जानें सैलरी, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया