छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग: 260 प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती, अभ्यर्थियों के पोस्टिंग आदेश जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से संपन्न हुई। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर ने अंतिम चयन एवं अनुपूरक सूची का प्रकाशन किया। यह कदम प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले 14 अभ्यर्थियों, लिखित त्यागपत्र देने वाले 4 अभ्यर्थियों तथा समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 10 अभ्यर्थियों के स्थान पर अनुपूरक सूची से 24 नए अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 2 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे, जबकि भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग श्रेणी के एक-एक पद उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं।

वेतनमान और परिवीक्षा अवधि की जानकारी

चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल-6 (₹25,300–80,500) वेतनमान में अस्थायी नियुक्ति दी गई है। सभी नियुक्तियां तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर संबंधित शासकीय महाविद्यालयों में की गई हैं। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी चयनित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करें।

इन जिलों के महाविद्यालयों में हुई पदस्थापना

धीरज प्रजापति को बेरला बेमेतरा,गितेश अग्रवाल को  जशपुर,निकिता दुबे को किरंदुल दंतेवाड़ा,उमा शंकर पाण्डेय को रामानुजगंज बलरामपुर-रामानुजगंज,
प्रह्लाद को छुरा गरियाबंद,अदिति सिंह को रामचंद्र बलरामपुर-रामानुजगंज
अंनिल साहू को गरियाबंद,सोमनाथ यादव को गंडई  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,
लक्ष्मी साहू को चांदनी बिहारपुर सूरजपुर,सुधा यादव को छुरिया राजनांदगांव,प्रतिम सिंह को सनावल बलरामपुर-रामानुजगंज,सहदेव सिंह मरावी को मानपुर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,
नरेश कुमार को तोकापाल बस्तर,बादल कुजुर को मैनपुर गरियाबंद,मनीषा गावड़े को दंतेवाड़ा,सुरेश कुमार पखांजुर कांकेर,चिरंजीवी सिंह को साल्हेवरा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,ज्योति भान पाण्डेय को गरियाबंद,गोपाल सिंह मसियारे को नारायणपुर,रामबती मरकाम को पखांजुर कांकेर,शाश्वत पाण्डेय को मैनपुर गरियाबंद, चेस प्रकाश सिन्हा को नारायणपुर,जे. सुधाकर राव को और नारायण लाल तारक को कोंटा सुकमा जिले के शासकीय महाविद्यालय में पदस्थापना की गई है।

दूरस्थ और आदिवासी अंचलों में मजबूत होंगी प्रयोगशाला सुविधाएं

इन नियुक्तियों से प्रदेश के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों के महाविद्यालयों में प्रयोगशाला व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। उच्च शिक्षा विभाग का मानना है कि तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता से विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रायोगिक शिक्षा मिल सकेगी, जिससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

7वें वेतन आयोग के तहत शानदार सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि न चूकें