महासमुंद. कार में शराब के अवैध परिवहन पर पिथौरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकला। मामले में आरोपियों के खिलाफ पिथौरा थाने में आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान गार्डन चौक के पास एक BREZZA कार CG 06 HB 9500 का चालक पुलिस गाड़ी को देखकर देवार बस्ती की ओर भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तब कार को पिथौरा गौशाला के पास खड़ी कर एक व्यक्ति भाग गया, वहीं कार में बैठे एक व्यक्ति ने ने पूछताछ में अपना नाम संतोष यादव पिता कन्हैयाराम यादव (46 साल) वार्ड नं0 12 रानीसागरपारा पिथौरा होना बताया। साथ ही भागने वाले का नाम पूछने पर उसे वाहन क्रमांक CG 06 HB 9500 का मालिक कमलजीत उर्फ प्रिंस सलूजा थाना पिथौरा का होना बताया।
पुलिस को देखकर भागने के कारण पूछने पर गाड़ी की डिग्गी में 02 नीले रंग के बोरी व 01 कपड़े काे थैले के अंदर शराब होना बताया। पुलिस ने वाहन से 195 पौवा भरी सवा शेरा देशी शराब कीमत 15600 रुपए व कार कीमत 5,15,600 रुपए को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं पुलिस मामले के फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।






