Trending News

---Advertisement---

जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस के स्टॉक को लेकर जिला प्रशासन ने दी जानकारी, कहा-अफवाहों से बचें

On: May 14, 2026
Fuel
---Advertisement---

महासमुंद. जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की उपलब्धता सामान्य एवं सुचारू होने की जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी तेजपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि जिले में आईओसीएल कंपनी के 35, बीपीसीएल कंपनी के 29 एवं एचपीसीलए के 40 पेट्रोल/डीजल पंप संचालित है। जिसमें आईओसीएल कंपनी के 35 ऑयल वितरकों द्वारा जिले में प्रतिदिन पेट्रोल 15 केएल एवं डीजल 28 केएल का दैनिक विक्रय किया जाता है, जिले में उक्त कंपनी के पास वर्तमान में पेट्रोल का स्टॉक 270 केएल एवं डीजल का स्टॉक 240 केएल उपलब्ध है, जो कि पेट्रोल 15 दिवस हेतु एवं डीजल 8 दिवस हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

बीपीसीएल कंपनी के 29 ऑयल वितरकों द्वारा जिले में प्रतिदिन पेट्रोल 29 केएल एवं डीजल 57 केएल का दैनिक विक्रय किया जा रहा है, उक्त कंपनी के पास वर्तमान में पेट्रोल का स्टॉक 225 केएल एवं डीजल का स्टॉक 278 केएल उपलब्ध है जो कि पेट्रोल 8 दिवस हेतु एवं डीजल 5 दिवस हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसी प्रकार एचपीसीएल कंपनी के 40 ऑयल वितरकों द्वारा जिले में प्रतिदिन पेट्रोल 42 केएल एवं डीजल 58 केएल का दैनिक विक्रय किया जाता है, जिले में उक्त कंपनी के पास वर्तमान में पेट्रोल का स्टॉक 312 केएल एवं डीजल का स्टॉक 365 के एल उपलब्ध है जो कि पेट्रोल एवं डीजल 7 दिवस हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इस प्रकार जिले में दैनिक पेट्रोल की खपत 86 के एल के विरुद्ध 807 के एल का स्टॉक मौजूद है जो कि जिले में लगभग 9 दिन हेतु पर्याप्त है। वहीं जिले में दैनिक डीजल की खपत 143 केएल के विरुद्ध 883 के एल का स्टॉक मौजूद है जो कि जिले में लगभग 6 दिन हेतु पर्याप्त है। इस प्रकार जिले में मांग एवं दैनिक खपत अनुसार पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक उपलब्ध है एवं ऑयल कंपनी द्वारा सतत उपलब्धता सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

प्रभारी खाद्य अधिकारी ध्रुव ने बताया कि शासन एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति दैनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता के संबंध में प्रतिदिन समस्त गैस एजेंसियों से दैनिक रिपोर्ट विभाग द्वारा प्राप्त किया जा रहा है। गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा जिले में गैस सिलेंडर की बुकिंग अनुरूप सुचारू रूप से डिलीवरी में संचालित है व किसी प्रकार की बाधा नहीं है। सप्लाई प्लांट से किसी प्रकार की स्टॉक उपलब्धता में समस्या नहीं है। गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में जिले में लगभग प्रतिदिन औसतन 1378 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है तथा 14 मई की स्थिति में गैस एजेंसियों के पास लगभग 1716 सिलेंडरों का ओपनिंग स्टॉक उपलब्ध था एवं उक्त तिथि को 2454 सिलेंडर सप्लाई प्लांट से सप्लाई कराया गया है, इस प्रकार 14 मई की स्थिति में कुल 4170 सिलेंडरों का स्टॉक गैस एजेंसियों के पास उपलब्ध है। वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडर की मांग अनुसार सुचारू रूप से उपलब्धता एवं वितरण जारी है।

एक चेन माउंटेन मशीन लगाई आग, दूसरे में तोड़फोड़

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now