महासमुंद: स्थानीय अवकाश में संशोधन, 18 की जगह अब 15 सितंबर को अवकाश

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय कुमार लंगेह ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो, अनुक्रमांक-चार के नियम-आठ के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया है।

पूर्व में जारी आदेश में नवाखाई के अवसर पर 18 सितंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। उक्त स्थानीय अवकाश की तिथि को परिवर्तित करते हुए अब नवाखाई (नुआखाई) ऋषि पंचमी के अवसर पर मंगलवार 15 सितंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश जिला महासमुंद के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए लागू होगा। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

More articles

Read Now