महासमुंद. ओडिशा बार्डर पर अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक वाहन से 9 लाख रुपए का गांज बरामद किया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध सिंघोड़ा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस का ड्रग्स (गांजा) माफिया के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्रवाई की जा रही है।
इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की दो व्यक्ति, दो स्कुटी (टीवीएस जुपीटर क्र- CG 04 RB 3286 एवं स्कूटी क्र- OD 15 AG 0972) में गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहें है। सूचना पर अंतरराज्यीय चेक पोस्ट (एनएच-53,रेहटीखोल) पर मुखबीर के बताये अनुसार एक संदेही स्कूटी टीवीएस जुपीटर क्र- OD 15 AG 0972 को चलाते हुए एक व्यक्ति (चालक) आया। जिसे रोककर उसका नाम-पता पूछने पर,अपना नाम दीपक कुमार साहनी पिता जंगली शाहनी (31 साल) नया टोला भांडवा थाना यादोपुर जिला गोपालगंज(बिहार) का निवासी होना बताया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि पीछे एक स्कूटी (टीवीएस जुपीटर क्र- CG 04 RB 3286) आ रही है, जिसमें गांजा रखा है और उसी स्कूटी (क्र- OD 15 AG 0972) को ओडिशा से छत्तीसगढ बार्डर तक पायलेटिंग करते छोडने आना बताया।
कुल समय बाद बताये अनुसार दूसरी स्कूटी टीवीएस जुपीटर (क्र- CG 04 RB 3286) आया, जिसे रोककर चालक से नाम पता पूछने पर, अपना नाम विशाल शाह पिता इंद्रजीत शाह (23 साल) चुरामणपट्टी नया टोला थाना नौतन जिला पश्चिम चंपारण बेतिया (बिहार) का रहने वाला बताया, जो दीपक साहनी से ओडिशा से, गांजा खरीद कर स्वयं के बिक्री के लिये पंजाब ले जा रहा था। तब संदेही के स्कूटी की तलाशी लेने पर सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 02 पैकेट एवं डिक्की में 01 पैकेट टेपिंग किया हुआ कुल वजन 18 किग्रा0 अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 9,00,000 रुपये बरामद हुआ। बरामद गांजा के साथ-साथ आरोपियों से 02 नग मोबाईल (कीमती 15,000 रूपये) एवं दो नग टीवीएस जुपीटर स्कूटी कीमत 2,00,000 रुपये सहित जुमला 11,15,000 रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B)ii(B),29(1), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से, सिंघोड़ा थाना में अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।











