Trending News

---Advertisement---

जिला स्तरीय रोजगार मेला 5 को, 232 पदों पर होगी भर्ती

On: October 1, 2026
Job
---Advertisement---

महासमुंद. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद द्वारा 05 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मेचवा, महासमुंद में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में 232 विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी महासमुंद ने बताया कि रोजगार मेले में एयरटेल पेमेंट बैंक, बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं प्रांत एनर्जी सहित निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों में 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 232 विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। जिला स्तरीय रोजगार मेले में सम्मिलित होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के स्वयं के फोटोग्राफ के साथ उपस्थित होना होगा।

महासमुंद में पंचायत उप निर्वाचन 2026 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन; इस दिन जारी होगी अंतिम निर्वाचक नामावली

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

France India Naval Exercise

भारत-फ्रांस समुद्री साझेदारी को नई ताकत: INS त्रिशूल ने वरुण-2026 में दिखाया दम, पनडुब्बी रोधी युद्ध से लाइव फायरिंग तक हुआ व्यापक नौसैनिक अभ्यास

Elephant

सूखा नदी की ओर बढ़ रहा दंतैल हाथी, इन गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी

Sewa Setu Shivir Bhothaldih

भोथलडीह सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026

महासमुंद में पंचायत उप निर्वाचन 2026 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन; इस दिन जारी होगी अंतिम निर्वाचक नामावली

Pm Modi

अदम्य साहस की मिसाल: कैप्टन स्मित माछर की वीरता को पीएम मोदी ने किया सलाम, टली बड़ी त्रासदी

Rabi Season MSP Rate

केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: विपणन सीजन 2027-28 के लिए रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी