Trending News

---Advertisement---

भोथलडीह सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश

On: October 1, 2026
Sewa Setu Shivir Bhothaldih
---Advertisement---

महासमुंद. सेवा संकल्प अभियान के तहत सरायपाली विकासखंड के ग्राम भोथलडीह में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई। शिविर का निरीक्षण राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया और महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी ली।

शिविर में विशेष रूप से नए राशन कार्ड बनवाने में आ रही परेशानियों का मुद्दा सामने आया। ग्रामीण महिलाओं ने राशन कार्ड से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए और पात्रता पूरी करने वाले नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की दी गई जानकारी

राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने कहा कि आमजन की सेवा करना, उनकी समस्याओं का समाधान कराना और सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा रहना उनके संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्र होने पर उनका लाभ उठाएं। साथ ही अपनी समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों के सामने रखने की बात कही।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़ी सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और पात्रता के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर हितग्राहियों को संबंधित सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।

राशन कार्ड, ई-केवायसी और आधार सीडिंग की मिली सुविधा

शिविर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य योजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, पात्रता की शर्तें, जरूरी दस्तावेज और हितग्राहियों के अधिकारों की जानकारी सरल भाषा में समझाई।

इस दौरान ग्रामीणों को ई-केवायसी, आधार सीडिंग और राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं का लाभ भी दिया गया। नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और पात्रता संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। इससे ग्रामीणों को सरकारी खाद्य योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिली।

हितग्राहियों को बांटी गईं किट, गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भ संस्कार कार्यक्रम

भोथलडीह सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को किट का वितरण किया गया। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर अलग-अलग विभागों की योजनाओं, पात्रता और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी मिली। अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभागों से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सरायपाली की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी हरिश्चन्द्र पटेल, श्रीमती कुमारी भास्कर, अपर कलेक्टर सचिन भूतडा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली तेजपाल ध्रुव, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण और हितग्राही भी शिविर में शामिल हुए।

जिला स्तरीय रोजगार मेला 5 को, 232 पदों पर होगी भर्ती

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

France India Naval Exercise

भारत-फ्रांस समुद्री साझेदारी को नई ताकत: INS त्रिशूल ने वरुण-2026 में दिखाया दम, पनडुब्बी रोधी युद्ध से लाइव फायरिंग तक हुआ व्यापक नौसैनिक अभ्यास

Elephant

सूखा नदी की ओर बढ़ रहा दंतैल हाथी, इन गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी

Job

जिला स्तरीय रोजगार मेला 5 को, 232 पदों पर होगी भर्ती

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026

महासमुंद में पंचायत उप निर्वाचन 2026 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन; इस दिन जारी होगी अंतिम निर्वाचक नामावली

Pm Modi

अदम्य साहस की मिसाल: कैप्टन स्मित माछर की वीरता को पीएम मोदी ने किया सलाम, टली बड़ी त्रासदी

Rabi Season MSP Rate

केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: विपणन सीजन 2027-28 के लिए रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी