महासमुंद. दंतैल हाथी के कक्ष क्रमांक 35 होते हुए सूखा नदी की ओर बढ़ने की सूचना मिल रही है। इसके चलते वन विभाग ने ग्राम सरकडा़, नागझर, सोरिद, करपी, लोहझर, बनगंवा, तरजुंगा, गुंडरदेही, बम्हनदेही, नाचनबाय के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
वहीं संभावना व्यक्त की गई है कि आज रात म दतैल हाथी वन मंडल गरियाबंद एवं वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर रेंज से निकलकर वन मंडल महासमुंद जिले में प्रवेश कर सकता है। इसके चलते महासमुंद वन क्षेत्र के ग्राम ग्राम धनसुली, जीवतरा, कोना, बकमा, खट्टी, केशवा, बोरियाझर के ग्रामीणों को हाईअलर्ट किया गया है।






