महासमुंद. जानवरों से टकराकर बाइक के अनियंत्रित होकर गिर जाने से युवक की मौत के मामले में जांच के बाद तुमगांव थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक मोहन यादव पिता मनोहर यादव (27 वर्ष) भोरिंग 30/09/2026 को अपनी मोटर सायकल क्र सीजी 06 डीजी 9853 से पेट्रोल भरवाने की बात कहकर घर से निकला था। समोदा से घर वापस आते समय करीबन 9.45 बजे भोरिंग पेट्रोल पंप के पहले रास्ते में बैठे जानवरों से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिसे डायल 112 वाहन के माध्यंम से सीएचसी तुमगांव लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। मामले में धारा 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।






