CG Police Promotion List: रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रशासनिक कसावट लाते हुए इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक सेनानी या इसके समतुल्य रैंक के पदों पर पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मंत्रालय, महानदी भवन (नवा रायपुर अटल नगर) से यह आधिकारिक आदेश 15 अक्टूबर को जारी किया गया है।
पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया और नियम
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय 17 सितंबर को आयोजित विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 और 23 की अनुसूची-पांच में निहित प्रावधानों के तहत पूरी की गई है।
विशेष नोट: शासन द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन सभी 12 पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना (Posting) के आदेश जल्द ही पृथक से अलग आदेश के जरिए जारी किए जाएंगे।
पदोन्नत होने वाले 12 अधिकारियों की सूची
इस डीपीसी (DPC) सूची में राज्य के कई अनुभवी पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। नीचे दी गई तालिका में सभी 12 अधिकारियों के नाम देखे जा सकते हैं:
| क्र. | अधिकारी का नाम |
| 1 | सुरेन्द्र साय पैकरा |
| 2 | संजय कुमार ध्रुव |
| 3 | मधुरी धीरही |
| 4 | अखिलेश कौशिक |
| 5 | राजेश देवांगन |
| 6 | स्नेहिल साहू |
| 7 | घनश्याम कामड़े |
| 8 | दिनेश्वरी नंद |
| 9 | मनीष कुमार कंवर |
| 10 | दीपिका मिंज |
| 11 | अनुप कुमार लकड़ा |
| 12 | मंजुलता बाज |
विभाग द्वारा जारी आदेश

बसना में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 12 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार

