विदेश में नौकरी का झांसा और ₹50 हजार एडवांस… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों का चौंकाने वाला खुलासा

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस जांच के दौरान बेहद सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर सात राउंड गोलियां चलाई गई थीं। इस घटना में अभिनेता के हाथ में शीशे के टुकड़े और बारूद से चोटें आईं, जबकि उनका ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया।

मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच और पुलिस की स्पेशल टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया है।

₹50 हजार की एडवांस रकम और विदेश में सैटल करने का लालच

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड एक अज्ञात ‘हैंडलर’ है, जिसने आरोपियों को पैसों और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

  • आरोपियों की पहचान: पकड़े गए शूटरों में ऋतिक उर्फ रोशन (22 वर्ष, बेगूसराय, बिहार), रेहान (18 वर्ष, सोनीपत, हरियाणा) और फूल सिंह (18 वर्ष, सोनीपत, हरियाणा) शामिल हैं।
  • आरोपियों को काम शुरू करने से पहले ₹50,000 की एडवांस रकम दी गई थी। पैसों के लेन-देन को छिपाने के लिए यह रकम कई छोटी-छोटी किस्तों में ट्रांसफर की गई थी।

इसे भी पढ़ें – जुहू में गोलीबारी के खौफनाक हादसे के बाद क्या रुकेगी टाइगर श्रॉफ की रफ्तार? जानिए आने वाली बड़ी फिल्मों का पूरा अपडेट

ऑडियो क्लिप से मिली धमकी

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें किसी व्यक्ति की आवाज है।

ऑडियो क्लिप के अंश

“मैं अनिल पंडित हूं. मैं लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई जैसा हूं. आज टाइगर श्रॉफ के साथ जो कुछ भी हुआ, उसकी जिम्मेदारी मैं और हरमन संधू लेते हैं.” टाइगर श्रॉफ को समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह हमारी बात नहीं समझे. साथ ही, उसने अभिनेता सलमान खान से जुड़े लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी. आगे कहा, “पूरी फिल्म इंडस्ट्री में, जो कोई भी हमारे साथ जुड़े बिना काम करेगा, या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे मार दिया जाएगा. यह पहली और आखिरी चेतावनी है.”

पुलिस फिलहाल इस ऑडियो क्लिप की सत्यता की गहनता से पड़ताल कर रही है।

अंधेरी में बाइक छोड़ी, जयपुर-दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने का था प्लान

जांच के अनुसार, तीनों आरोपियों ने जुहू में वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन का रुख किया। वहां बाइक छोड़कर वे जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।

इसे भी पढ़ें – Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग पर आया सीएम फडणवीस का सबसे बड़ा बयान

मुंबई क्राइम ब्रांच की करीब 20 विशेष टीमों ने संदिग्धों का रूट ट्रैक किया और राजस्थान पुलिस के साथ इनपुट साझा किया। सोमवार सुबह जब आरोपी कोटा स्टेशन पर ट्रेन से दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

आगे की कार्रवाई

मुंबई पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ला रही है, जहां उनसे फंडिंग के सोर्स, हैंडलर के नाम और बिश्नोई गैंग के नेटवर्क के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा बढ़ा दी गई है। babapost.in पर मनोरंजन जगत से संबंधित की खबरें पढ़ें।

More articles

Read Now