दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई गई

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. दिव्यांगजन केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित थी।

उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 9वीं एवं 10वीं तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 11वीं एवं 12वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना है। उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित संशोधित अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें – महासमुंद में सड़क विकास को रफ्तार: ₹204 करोड़ से ज्यादा के 6 प्रोजेक्ट, 45 गांवों को मिलेगा बड़ा फायदा

More articles

Read Now