नाचा कार्यक्रम देख रहे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम छिबर्रा में नाचा पार्टी कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में कोमाखान थाने में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को छिबर्रा के लकेश्वर ठाकुर ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीबन 11.30 बजे गांव में छत्तीसढी नाचा पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। विशाल घर के सामने गांव के गली में गांव के मुलेश डडसेना, पुनेश्वर साहू, भरत ठाकुर , प्रदीप डडसेना खडे होकर कार्यक्रम देख रहे थे, उसी दौरान गांव के चैतराम जांगड़े, त्रिलोचन जांगड़े, हिमाचल जांगड़े एवं उसके घर आए मेहमान गाली गलौज करने लगे, जब उसने क्यों गाली गलौज कर रहे हो कहा, तब वे लोग तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर गाली गलौज कर जाने से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारने लगे, जब बीच बचाव करने  मुलेश डडसेना, पुनेश्वर साहू, भरत ठाकुर, प्रदीप डडसेना आए तो उनके साथ भी आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट की। इस दौरान हाथ में रखे चाकू जैसी वस्तु से चैतराम जांगडे द्वारा वार करने पर पुनेश्वर साहू, भरत ठाकुर की छाती में चोट लगी। इसी तरह  प्रदीप डडसेना एवं मुलेश डडसेना की पीठ में चाकू जैसी वस्तु से वार करने से चोट लगी। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें – महासमुंद-गरियाबंद में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 195 कनेक्शन जांचे, 53 उपभोक्ता पकड़े गए

इसी तरह दूसरे पक्ष के हिमालय जांगड़े ग्राम छिबर्रा ने बताया कि 24 अक्टूबर को गांव में छत्तीसढ़ी नाचा पार्टी का कार्यक्रम देखने गया था, रात्रि करीबन 11.30 बजे विशाल घर के सामने गांव के गली में भाई त्रिलोचन जांगडे, जीजा हेमचंद टंडन एवं पिताजी चैतराम जांगड़े खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे, उसी दौरान वह और जीजा हेमचंद टंडन के साथ बातचीत कर रहा था, तभी गांव के लकेश्वर ठाकुर ने यहां क्यों गाली दे रहे हो कहकर गाली गलौज करने लगा। जब उसे मना कि तो लकेश्वर ठाकुर अपने साथी मुलेश उर्फ लक्की डडसेना एवं उनके अन्य साथी के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, जब उसके जीजा, भैया एवं पिता बीच बचाव करने आये उनके साथ भी मारपीट की गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Read Now