रिलीज से पहले ही धमाका, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में छापे इतने करोड़, पहले दिन टूटेगा हर रिकॉर्ड?

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’ (Ramayana: Part 1) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मोर्चे पर जो आंकड़े दर्ज किए हैं, वे बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर इशारा कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग और ओपनिंग कलेक्शन के मामले में कहां तक पहुंच सकती है।

2 लाख से अधिक टिकटें बिक्री, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

फिल्म के लिए शुरू हुई एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तूफान खड़ा कर दिया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के 161 से ज्यादा शहरों में फिल्म की 2 लाख 16 हजार से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं।

  • ग्रॉस कलेक्शन: पहले वीकेंड के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग से ग्रॉस कमाई 12 करोड़ 50 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है।
  • नेट कलेक्शन: ब्लॉक सीटों के आंकड़ों को हटाने के बाद फिल्म का नेट कलेक्शन 10 करोड़ 57 लाख रुपये हो गया है।
  • ब्लॉक सीटें: ब्लॉक सीटों को शामिल करते हुए फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 23 करोड़ 83 लाख रुपये दर्ज की गई है, जो तेजी से 25 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

शानदार ओपनिंग के अनुमान: क्या टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड?

ट्रेड एनालिस्ट्स और सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रामायण: पार्ट-1’ बॉक्स ऑफिस पर एक एतिहासिक शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के अनुमानित आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:

  • वर्ल्डवाइड ओपनिंग: फिल्म अपने पहले ही दिन वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
  • भारतीय बॉक्स ऑफिस (नेट कलेक्शन): देश में फिल्म का पहले दिन का नेट कलेक्शन 110 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है, जिसमें अकेले हिंदी वर्जन का योगदान लगभग 80 करोड़ रुपये हो सकता है।
  • भारतीय बॉक्स ऑफिस (ग्रॉस कलेक्शन): घरेलू बाजार में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 132 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

स्टार कास्ट और उनके किरदार

फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। नितेश तिवारी की इस भव्य गाथा में प्रमुख किरदार इस प्रकार हैं:

  • रणबीर कपूर: प्रभु श्रीराम
  • साई पल्लवी: माता सीता
  • यश: महत्वपूर्ण खलनायक की भूमिका में (रावण)
  • सनी देओल: भगवान हनुमान
  • रवि दुबे: लक्ष्मण
  • अरुण गोविल: राजा दशरथ
  • लारा दत्ता: महारानी कैकयी
  • विवेक ओबेरॉय: विद्युतजिव्हा
  • कुणाल कपूर: देवराज इंद्र

Entertainment से संबंधित खबरें पढ़ें।

More articles

Read Now