महासमुंद में मां के पेंशन की रकम को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई और भतीजे पर किया चाकू से हमला

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. शहर के सुभाष नगर वार्ड में मां की पेंशन के बंटवारे को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपनी ही मां की मौजूदगी में छोटे भाई और भतीजे पर चाकू से हमलाकर दिया। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी शिकंजा कस दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद शहर के वार्ड नंबर 21, सुभाष नगर में रहने वाली सरस्वती सेन को मिलने वाली पेंशन राशि को लेकर परिवार में खींचतान चल रही थी कि मां की पेंशन का पैसा किसे मिलना चाहिए। छोटे भाई पूर्णेन्द्र सेन का आरोप है कि उसका बड़ा भाई सितेश सेन इस बात से बेहद खफा था कि पेंशन की पूरी राशि उसे नहीं मिल रही है। इसी के चलते दोनों भाइयों के बीच अक्सर तनाव बना रहता था।

मां और भतीजी के सामने हुआ खूनी हमला

घटना वाले दिन यानी 29 अक्टूबर की शाम को भी दोनों भाइयों के बीच पेंशन के पैसों को लेकर तीखी बहस हुई थी। हालांकि, उस समय परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था और सभी अपने-अपने काम में लग गए थे।

इसे भी पढ़ें – महासमुंद में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, किसानों के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, फसल बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

लेकिन रात करीब 10:30 बजे जब छोटा भाई पूर्णेन्द्र सेन अपने घर लौटा, तो वहां पहले से ही उसका बड़ा भाई सितेश सेन मौजूद था। एफआईआर के मुताबिक, पूर्णेन्द्र को देखते ही सितेश ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि सितेश ने अचानक चाकू से पूर्णेन्द्र पर हमला कर दिया। इस हमले में पूर्णेन्द्र के दाहिने हाथ में चोट आई।

इसे भी पढ़ें – अस्पताल संचालक पर चाकू से हमला, तीन लोगों के विरूद्ध जुर्म दर्ज

बीच-बचाव करने आए भतीजे पर भी वार

पिता पर जानलेवा हमला होता देख बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे विकास सेन पर भी आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। इस वार से विकास के होंठ के नीचे गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। इस वारदात के दौरान घर के अंदर मां सरस्वती सेन और भतीजी मेघा सेन भी मौजूद थीं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने महासमुंद सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूर्णेन्द्र सेन की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 अक्टूबर की रात आरोपी बड़े भाई सितेश सेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1) और 296 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक बसंत पाणिग्रही द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – घर में घुसा तेंदुआ, बत्तख और गर्भवती बकरी बने शिकार, ग्रामीणों में दहशत

More articles

Read Now