Chhattisgarh DA Hike 2026: रायपुर. दिवाली पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में एक महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर सीधे 60 प्रतिशत हो गया है।
1 नवंबर 2026 से लागू होगी नई दरें
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की यह बढ़ी हुई दरें आगामी 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी। सरकार के इस कदम से प्रदेश के करीब 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। त्योहारी सीजन में इस सौगात के मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल है।
राजकोष पर पड़ेगा अतिरिक्त वित्तीय भार
इस वृद्धि के चलते राज्य सरकार के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई भत्ते और राहत में इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपए प्रतिमाह और सालाना आधार पर करीब 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। सरकार ने कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया है।
इसे भी पढ़ें – अफसरों को जिम्मेदारी और गंभीरता से करना होगा काम: उप मुख्यमंत्री अरुण साव
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। दीपावली के पावन पर्व से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि त्योहार के इस उल्लासपूर्ण माहौल में यह निर्णय शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों की खुशियों को और अधिक बढ़ाएगा। सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश का हर वर्ग इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मना सके। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

