फार्म हाउस में हुई ट्रैक्टर के केजव्हील चोरी का हुआ खुलासा

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम खुर्सीपहार स्थित फार्म हाउस से हुई केजव्हील चोरी के मामले में सना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस महासमुंद द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त और त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में थाना बसना पुलिस ने एक फार्म हाउस से हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्रार्थी शिवेंद्र मिश्रा (निवासी ग्राम खुर्सीपहार) ने थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31 अक्टूबर की रात्रि करीबन 10.20 बजे जब वह खाना खाकर फार्म हाउस की ओर निकला था, तभी उसे फार्म हाउस का दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी। प्रार्थी द्वारा आवाज लगाने पर अज्ञात चोर एक छोटा हाथी (टाटा एस) वाहन से बसना की ओर भाग गए। फार्म हाउस के अंदर जाकर जांच करने पर वहां रखे 04 नग लोहे के ट्रैक्टर के डबल केजव्हील (कीमत 50,000 रुपए) गायब मिले, जिन्हें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 612/2026 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसे भी पढ़ें – शिक्षक के सूने घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित 85 हजार रुपए की चोरी

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिससे अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और उनसे कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर उन्होंने फार्म हाउस से चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अफान खैरानी पिता फिरदोस खैरानी, उम्र 21 साल, निवासी वार्ड नं. 02 बसना और विवेक पटेल पिता स्व. मुरलीधर पटेल, उम्र 19 साल, निवासी अरेकेलडीपा, थाना बसना के रूप में हुई है। आरोपी अफान खैरानी के पेश करने पर चोरी गए 04 नग लोहे के डबल केजव्हील (कीमत 50,000 रुपए) और परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन (क्रमांक सीजी 12 ए०डब्लू 5759) को पुलिस ने जब्त किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 305, 331(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now