जेल ब्रेक के बाद महासमुंद जिला जेल में दूसरी बड़ी घटना, 44 वर्षीय बंदी की अचानक मौत

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल में बंदियों के फरार होने की घटना के बाद अब एक बंदी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक बंदी की मौत की प्रारंभिक वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सैय्यद अशफाक (44 वर्ष), पिता सैय्यद युसुफ, निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। वह वर्ष 2023 से एनडीपीएस (NDPS) के एक मामले में महासमुंद जिला जेल में बंद था। बुधवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद जेल प्रबंधन ने बिना देरी किए उसे एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

Join WhatsApp Group

अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में डॉक्टरों ने बंदी की जांच की। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उसके शरीर में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। जांच में आंखों की पुतलियां फैली हुई पाई गईं और प्रकाश के प्रति भी कोई प्रतिक्रिया नहीं थी। इसके अलावा कॉर्नियल रिफ्लेक्स और जांघ की नाड़ी भी अनुपस्थित थी।

चिकित्सकों ने ईसीजी (ECG) जांच भी कराई, जिसमें हृदय की गतिविधि दर्ज नहीं हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने बंदी को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक तौर पर बंदी की मौत हृदयाघात यानी हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

गौरतलब है कि महासमुंद जिला जेल में सोमवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चार बंदी फरार हो गए थे। इसी दौरान एक अन्य बंदी के गिरकर घायल होने की जानकारी भी सामने आई थी। घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे थे। हालांकि, फरार हुए बंदियों में से एक को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

फिलहाल, जेल में बंदी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now