महासमुंद. बसना के एक लॉज में रूककर गांजा खरीदी-बिक्री का प्लान बना रहे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बसना थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बसना स्थित गौरी लॉज में मध्य प्रदेश एवं ओडिशा के कुछ संदिग्ध व्यक्ति एकत्रित होकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पुलिस ने गौरी लॉज, बसना में दबिश दी। जहां चार संदिग्ध व्यक्ति हेमराज मीणा पिता प्रीति लाल मीणा, 45 वर्ष, निवासी ग्राम फादलपुर, थाना रागौर, जिला गुना (म.प्र.), मंगल सिंह मीणा पिता लाल मीणा, 35 वर्ष, निवासी कुंभराज, जिला गुना (म.प्र.), लिंगराज गुरु पिता रामचंद्र गुरु, 21 वर्ष, निवासी ग्राम कोतना, थाना झारबंद, जिला बरगढ़ (ओडिशा) एवं उदीप्त प्रधान पिता चूड़ामणि प्रधान, 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोतना, थाना झारबंद, जिला बरगढ़ (ओडिशा) मौजूद थे।
पुलिस बल को देखकर चारों व्यक्ति घबरा गए तथा बसना में एक साथ एकत्रित होने एवं लॉज में रुकने के संबंध में कोई भी वैध व्यवसायिक, पारिवारिक या यात्रा संबंधी पर्याप्त कारण नहीं बता सके और गोल-मोल जवाब देने लगे। पुलिस की पूछताछ में व नोटिस के बाद चारों संदिग्धों द्वारा अपना लिखित उत्तर एवं जानकारी प्रस्तुत किया गया, जिसमें मुख्य सप्लायर मुरेश नायक एवं मध्य प्रदेश के सहयोगियों राहुल मीणा व राकेश मीणा के साथ मिलकर अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा क्रय-विक्रय करने, पूर्व में 15 किलोग्राम गांजा की तस्करी व 70,000 रुपए के डिजिटल भुगतान तथा 1 नवंबर को 25 किलोग्राम गांजा की सुपुर्दगी व भुगतान हेतु एकत्रित होने के महत्वपूर्ण तथ्यों व मोबाइल उपकरणों की जानकारी दी गई।
देवउठनी पर मौसम का यू-टर्न: साइक्लोन अकवान से छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश, धान खरीदी पर मंडराया खतरा
पुलिस की पूछताछ एवं उपस्थित व्यक्तियों के मोबाइल फोन के प्रारंभिक अवलोकन में यह तथ्य सामने आया कि मंगल सिंह मीणा एवं हेमराज मीणा द्वारा मध्य प्रदेश के राहुल मीणा व राकेश मीणा (दोनों निवासी ग्राम कुंभराज, थाना कुंभराज, जिला गुना, म.प्र.) के माथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में आपराधिक षड्यंत्र रचा गया है।
इस षड्यंत्र के तहत ओडिशा के मुख्य सप्लायर सुरेश नायक, निवासी ग्राम रुड़की दादर, थाना झारबंद, जिला बरगढ़, ओडिशा में अवैध मादक पदार्थ गांजा क्रय कर मध्य प्रदेश में तस्करी एवं विक्रय किया जाता है। सुरेश नायक के सहयोगी लिंगराज गुरु एवं उदीप्त प्रधान मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक सीजी 06 जीबी 9277 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बमना आते हैं और मध्यस्थ व पायलेटिंग के रूप में माल की सुपुर्दगी कराते हैं, जिसके पश्चात लिंगराज गुरु मध्य प्रदेश के गिरोह के माथ भोपाल तक गांजा छोड़ने जाता है।
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में मंगल सिंह मीणा के मोबाइल फोन के फोन पे लेन-देन विवरण से यह तथ्य भी सत्यापित हुआ कि लगभग 15 दिन पूर्व इसी गिरोह द्वारा मंगल सिंह मीणा को दो बैग में 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराया गया था, जिसके एवज में मंगल सिंह मीणा के फोन पे के माध्यम से 70,000 रुपए का भुगतान 03/11/2026 एवं 04/11/2026 को किया गया था। उक्त 15 किलोग्राम गांजा सुरेश नायक एवं उदीप्त प्रधान द्वारा मोटरसाइकिल से पहुंचाया गया था, जिसे गुना (मध्य प्रदेश) में फुटकर विक्रय किया गया।
18 नवंबर को भी इसी पूर्व नियोजित आपराधिक षड्यंत्र एवं तैयारी के अंतर्गत मुख्य सप्लायर सुरेश नायक से लगभग 25 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (व्यावसायिक मात्रा) प्राप्त करने हेतु राहुल मीणा व राकेश मीणा के माध्यम से सुरेश नायक के बैंक खाते में राशि अंतरण किया जाना था, किंतु पेमेंट समय पर न हो पाने के कारण मौके पर 25 किलोग्राम गांजा की सुपुर्दगी नहीं हो सकी।
मामले में आरोपियों धारा 29(1), 30 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस एक्ट) एवं धारा 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

