स्वास्थ्य कर्मचारी के सूने मकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. छुईपाली में एक सूने मकान में हुई चोरी के मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 32,780 रुपये की संपत्ति बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी व सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र सरायपाली के खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी तुलसीराम धृतलहरे पिता बिसौहा राम धृतलहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15.10.2026 को उसकी पत्नी शांतिबाई धृतलहरे का रायपुर में निधन हो जाने के कारण सपरिवार अपना मूल निवास ग्राम गर्रा थाना, कोतवाली व जिला बेमेतरा सपरिवार चले गए थे। उसकी पत्नी के दशकर्म कार्यक्रम पश्चात वे 11.11.2026 को छुईपाली अपने घर पहुंचे, जहां पता चला कि उसके घर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है और किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का सामान चोरी किया गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें – सरायपाली में फर्जी क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दवाखाना सील, नोटिस जारी कर 7 दिनों में मांगा जवाब

इसी दौरान संदेही आकाश साव पिता सूरज साव 21 वर्ष छुईपाली थाना सिंघोड़ा व जोगेश्वर बरिहा पिता बिहारीलाल बरिहा 40 साल छुईपाली थाना सिंघोड़ा से पूछताछ की गई। जिस पर उन्होंने बताया कि दोनो पैसों की लालच में आकर 03/11/2026 रात्रि करीबन 10 बजे गांव के तुलसीराम घृतलहरे के सूने मकान में घुसकर ताला तोडकर एक नग गूगल TV 43 इंच, एक नग गूगल TV 32 इंच एवं नगदी रकम करीबन 10000 रुपये, सीसीटीवी डीवीआर एवं मानीटर की चोरी करना बताए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उक्त सामानों एवं नगदी रकम 2780 रुपए को बरामद किया। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now