ऑनर किलिंग मामले का एक और आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. भाई की पुत्री की हत्या में शामिल एक आरोपी को झारखंड के पलामू से गिरफ्तार किया गया है। मामले के मुख्य आरोपी मृतका के पिता की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है।

पुलिस ने महासमुंद जिले के थाना पटेवा क्षेत्र के खेत में करीबन 5-6 माह पूर्व मृत अवस्था में मिली महिला रानीकुमारी सिंह के शव का शिनाख्त कर, हत्या का अपराध पंजीबद्ध, मामले मे पुलिस ने हत्या मे शामिल व फरार आरोपियों में से आरोपी मृतका के बड़े पिता राजेश सिंह को जिला पलामू (झारखंड) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp Group

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि 17/06/26 की सुबह थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम टूरीडीह से रायतुम जाने वाले मार्ग में ग्राम तुरेंगा के पास खेत में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। शव के गले एवं चेहरे में धारदार हथियार से चोट का निशान था। घटना पर थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 110/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की जांच पर, मृतका की पहचान रानी कुमारी सिंह पति प्रेम ध्रुव, आयु 19 वर्ष निवासी बागबाहरा के रूप में हुई थी। मामले की विवेचना में ज्ञात हुआ था कि मृतका रानी मूल रूप झारखंड की रहने वाली है, जो पिछले कई वर्षों से बागबाहरा में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान मृतका की जान पहचान प्रेम कुमार ध्रुव से हुई और रानी सिंह अपने परिजनों के इच्छा के विरुद्ध प्रेम कुमार से अंतरजातीय विवाह कर साथ रहने लगी थी।

इसे भी पढ़ें – सरायपाली मर्डर मामला: मृतक के पुत्र ने लिखाई रिपोर्ट, महिला समेत 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जब यह बात मृतका के परिजनों को पता चली तो वे नाराज हो गए और युवक से अंतरजातीय विवाह कर लेने से नाराज मृतका के पिता उमेश सिंह ने अपने भाइयों दिनेश सिंह एवं राजेश सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। जिस पर दिनांक 16/06/26 को तीनों व्यक्ति रानी सिंह को उसके ससुराल घर से, बाइक में जबरदस्ती बिठाकर ले गए और तुरेंगा के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर धारदार हथियार से वार कर नृशंस हत्या कर दी। घटना की गंभीर बात ये भी थी कि मृतका छह माह की गर्भवती थी, जिसकी जानकारी उसके परिजनों को भी थी। घटना को अंजाम देने के पश्चात तीनों आरोपी दूसरे राज्य फरार हो गए थे।

मामले की तफ्तीश मे पुलिस टीम गठित कर घटना के कुछ ही दिनों पश्चात आरोपी उमेश सिंह (मृतका के पिता) को सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया था। शेष आरोपी राजेश सिंह (बड़े पिता) एवं दिनेश सिंह (चाचा) फरार थे, जिनकी पतासाजी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार जारी थी। इस बीच राजेश सिंह का लोकेशन ज्ञात हुआ, जिसके अपने गृह ग्राम कजरूखुर्द जिला पलामू (झारखंड) के पास जंगलों में छिपे होने की जानकारी हुई। जहां तत्काल पुलिस टीम भेजी गई एवं घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने मे सफलता मिली। जिसे न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है। वहीं एक फरार आरोपी दिनेश सिंह (मृतका के चाचा) की खोजबीन जारी है।

More articles

Read Now