मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

इन तीन अंक वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन, तनाव दूर होगा, व्यवसाय, नौकरी में तरक्की, जानें अपना अंक ज्योतिष

On: November 13, 2024
Follow Us:
Numerology
---Advertisement---

आज का अंक ज्योतिष 14 नवंबर 2024: आज का दिन इन तीन अंकों के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। किस्मत खुलेगी। किसी करीबी से चल रहा तनाव दूर होगा। व्यापार-व्यवसाय, करियर, नौकरी में तरक्की होगी। जानें आज गुरुवार 14 नवंबर का अंक ज्योतिष।

Aaj Ank Jyotish 14 November 2024, आज का अंक ज्योतिष 14 नवंबर 2024

अंक 1

अंक एक के जातक प्रपंचों से दूर रहें। तनाव बढ़ सकता है। सही समय पर आपको सलाह मिल सकती है। मूड ठीक करने योग करें या अकेले घूमने के लिए जाएं।

लकी नंबर 15, लकी रंग लाइट येलो

अंक 2

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा कर पाएंगे। सगे संबंधियों के साथ आपकी अच्छी जमेगी। नवविवाहित घूमने जा सकते हैं.

लकी नंबर 19, लकी रंग क्रीम

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope November 2024: इन राशियों के लिए जबरदस्त रहेगा नवंबर का महीना

अंक 3

अनजान लोगों से सतर्क रहें। कारोबार में प्रगति होगी। फर्जी मोबाइल्स कॉल्स की अनदेखी करें। सोशल मीडिया पर सावधानी से प्रतिक्रिया दें। दफ्तर में सहयोगात्मक रवैया रखें।

लकी नंबर 32, लकी रंग मरून

अंक 4

आपको आज महत्व मिलेगा। लोगों बीच आपकी सराहना होगी। छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। सोच विचारकर खर्च करें। नये कपड़े या घर की जरूरत के सामान खरीद सकते हैं।

लकी नंबर 25, लकी रंग स्काई ब्लू

अंक 5

पूर्व के निवेश से लाभ होगा। शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। नौकरी में शुभ समाचार मिलेंगे। सगे संबंधियों से भेंट हो सकती है।

लकी नंबर 27, लकी रंग ब्राउन

अंक 6

आपका आज सम्मान किया जा सकता है। कलाकारों को मौके मिलेंगे। यात्रा करेंगे। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा।

लकी अंक 28, लकी रंग रेड

यह भी पढ़ें: Saptahik Rashifal: 11 से 17 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा?

अंक 7

पुराने मित्रों के साथ काफी वक्त बीतेगा। आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक बैठकों में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

लकी अंक 26, लकी रंग लाइट ऑरेंज

अंक 8

आज किसी पास की जगह यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

शुभ अंक 09, शुभ रंग ग्रीन

अंक 9

प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी। साहित्यिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। किसी को सलाह न दें।

शुभ अंक 11, शुभ रंग गोल्डन ब्राउन

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।