Ank Jyotish: ये 5 मूलांक वाले आज रहेंगे भाग्यशाली, मनचाही इच्छा पूरी होगी

Aaj Ka Ank Jyotish 1 November 2024 आज का अंक ज्योतिष 1 नवंबर 2024: आज शुक्रवार का दिन इन 5 मूलांक के जातकों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। मनचाही इच्छा पूरी होगी। प्रेम प्रसंग अनुकूल

Written by: Admin

Published on: October 31, 2024

Aaj Ka Ank Jyotish 1 November 2024 आज का अंक ज्योतिष 1 नवंबर 2024: आज शुक्रवार का दिन इन 5 मूलांक के जातकों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। मनचाही इच्छा पूरी होगी। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेगा। करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। जानिए आज के अंक ज्योतिष के आधार पर भविष्यफल (Numerology Today)

Aaj Ka Ank Jyotish 1 November 2024, आज का अंक ज्योतिष 1 नवंबर 2024

मूलांक 1

बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। अपने कार्यों के प्रति कर्मठ रहेंगे।यात्रा कर सकते हैं। किसी कष्ट की निवृत्ति होगी। पुराने रुकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। किसी के बहकावे में आकर फैसले न लें।

मूलांक 2

आज आपको बड़ी खुशी मिलेगी। किस्मत का साथ रहेगा। मनमाफिक कार्यों को करने में आनंद मिलेगा। पारिवारिक तनाव घटेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से जरूरी चर्चा हो सकती है।

मूलांक 3

आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको कई स्रोतों से धन लाभ होगा। छात्रों को नौकरी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय से अधिक खर्च न करें। विदेश में रहने वाले परिजनों से भेंट हो सकती है।

मूलांक 4

सेहत को लेकर चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। आज बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी को सलाह न दें। निवेश संबंधी कार्यों को पूरा करेंगे।

मूलांक 5

कोई मित्र आपको खुशखबरी देगा। आज त्यौहार का भरपूर आनंद लेंगे। बच्चों के साथ वक्त बीतेगा। परिचितों से भेंट हो सकती है। अपनी सरलता से सभी को प्रभावित करेंगे।

मूलांक 6

अधिक काम से आज थकान हो सकती है। इन मूलांक वालों को सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। स्वार्थी लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहना होगा।

इसे भी पढ़ें – साप्ताहिक राशिफल : इन राशियों का भाग्य चमकेगा, बिजनेस, नौकरी में मिलेगी सफलता

मूलांक 7

आज का दिन जबरदस्त रहने वाला है। नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मन में किसी घटना को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं।

मूलांक 8

नया काम लाभ प्रदान करेगा। आज अच्छी खबर मिलेगी। अफसरों से मुलाकात होगी। यात्रा को लेकर प्लान बना सकते हैं। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।

मूलांक 9

आज आप काफी आनंदित रहेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा। किसी से कड़वी बात न करें। भौतिक संसाधन जुटाएंगे।

Previous

बिजनेस, करियर के क्षेत्र में इन जातकों को मिलेगी सफलता, इनकम बढ़ेगी, जानिए आज का राशिफल 1 नवंबर 2024

Next

इस राशि के प्रेमी आज रहेंगे विचलित, लव लाइफ में आएगी बाधा, जानें अपना आज का लव राशिफल 1 नवंबर 2024