Aaj Ka Ank Jyotish 25 October 2024: एक, तीन और छह मूलांक वालों को सफलता मिलेगी, ये जातक रहें अलर्ट

Aaj Ka Ank Jyotish 25 October 2024 आज का अंक ज्योतिष 25 अक्टूबर 2024: आज शुक्रवार को एक, तीन और छह मूलांक के जातकों को सफलता मिलेगी। वहीं इन जातकों को अलर्ट रहना होगा। किसी

Written by: Admin

Published on: October 24, 2024

Aaj Ka Ank Jyotish 25 October 2024 आज का अंक ज्योतिष 25 अक्टूबर 2024: आज शुक्रवार को एक, तीन और छह मूलांक के जातकों को सफलता मिलेगी। वहीं इन जातकों को अलर्ट रहना होगा। किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। आइए यहां जानते हैं आज के अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन (Numerology Today)

मूलांक 1

आज का दिन इस मूलांक के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। पुरानी रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक समस्या दूर होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मूलांक 2

आज किसी मित्र के साथ यात्रा कर सकते हैं। कोई करीबी आपको अच्छी खबर देगा। धन संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। किसी को सलाह देने से बचें। बहसबाजी की नौबत आ सकती है।

मूलांक 3

कारोबार में कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होगा। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर अफसर आपकी प्रशंसा करेंगे।

मूलांक 4

अनजान लोगों से सावधान रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। आपका दिन कुछ उलझन से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।

मूलांक 5

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। रूके कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय सुचारू रहेगा। आगामी त्यौहारों को लेकर तैयारी कर सकते हैं। दफ्तर की व्यवस्था से नाखुश हो सकते हैं।

मूलांक 6

आज युवाओं को नौकरी में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही दिक्कत दूर कर पाएंगे। पारिवारिक कार्यों मे व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal 25 October 2024: इन तीन राशियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन लाभ की संभावना, इन्हें मिलेगा उच्च पद

मूलांक 7

किसी को सलाह न दें, तनाव बढ़ सकता है। आज सेहत को लेकर अलर्ट रहें। पेट दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। अचानक बड़ा खर्च आने से बजट बिगड़ेगा।

मूलांक 8

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। अज्ञात स्रोत से आमदनी होगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी से काफी दिनों के बाद मुलाकात होगी।

मूलांक 9

अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। धन लाभ होगा। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। अनावश्यक खर्च करने से बचें। तनाव दूर होगा।

Previous

Aaj Ka Rashifal 25 October 2024: इन तीन राशियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन लाभ की संभावना, इन्हें मिलेगा उच्च पद

Next

Aaj Ka Love Rashifal 25 October 2024: लव लाइफ का आनंद लेंगे ये राशि वाले, लवर को मिलेगा सरप्राइज