मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का राशिफल 14 जून 2024: विवादों को टालने का प्रयास करें ये राशि वाले, इनका दिन शुभ नहीं

On: June 13, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 14 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 14 June 2024 : आज शुक्रवार का दिन इन चार राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं जीवनसाथी के साथ विवाद भी हो सकता है। जानिए आज का राशिफल कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल 14 जून 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। पिता की सेहत की चिन्ता हो सकती है। कर्मचारियों के ऊपर नियन्त्रण रखना जरूरी होगा। विवादों को टालने का प्रयास करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज का दिन शुभ नहीं है। स्वजनों से मतभेद उभर सकते हैं। आपको अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिये। धन संपत्ति को लेकर सावधान रहना होगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज सेहत को लेकर कष्ट हो सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को विशेष ध्यान रखना चाहिये। गाड़ी सावधानी पूर्वक चलायें। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। अपने काम की जिम्मेदारी अन्य लोगों पर न डालें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज आप प्रसन्न रहेंगे। आपके काम गति रहेगी। रिश्तेदार मिलने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में आय वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। करीबी लोगों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आप सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे, जिससे कारण सामाजिक लोगों से आपके सम्बन्ध घनिष्ठ होंगे। उत्साहित रहेंगे। विवादित मामलों का हल निकालने में सफलता मिलेगी। आपको कार्यक्षेत्र में समस्या हो सकती है। धन लाभ की स्थिति निर्मित होगी।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : मान और सम्मान की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद आप समझदारी पूर्वक समस्याओं को दूर कर लेंगे। आपको अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ हो सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। हालांकि अज्ञात भय भी हो सकता है। लोग आपसे धोखाधड़ी का प्रयास कर सकते हैं। नये कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें। आपको परिस्थितियों का आकलन करना चाहिये।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज पूर्व में की गई मेहनत का लाभ उठाएंगे। सामाजिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। आपकी परिस्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। शेयर मार्केट में निवेश करेंगे।शुभ सूचना मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal June 2024

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज आपकी आय बढ़ सकती है। जॉब में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कारोबार में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप समय बितायेंगे। शत्रुओं के ऊपर आपको विजय मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) :आज पुरानी बात को लेकर चिन्ता रहेगी। बच्चों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में असन्तोष रहेगा। विचारों को थोपने से बचें। शाम को परिवार के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के कारण अति आत्मविश्वास में गलतियाँ कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। शाम को कुछ गड़बड़ी हो सकती है। नकारात्मकता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज जॉब को लेकर यात्रा कर सकते हैं। लोग आपसे अपेक्षा रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने ऊपर कुछ बड़ी जिम्मेदारी ले सकते हैं, जिसका कुछ दबाव भी रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifal

18 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल: प्रेम में किसकी चमकेगी किस्मत, कौन होगा अपने पार्टनर के और करीब – जानें सभी 12 राशियों का प्यार भरा दिन

aaj ka arthik rashifal

धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 आर्थिक राशिफल: धन की बरसेगी वर्षा इन राशियों पर, जानें आज किसे होगा बड़ा फायदा

आज का राशिफल

धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 राशिफल: मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, किन्हें होगा धनलाभ

Ank Jyotish Rashifal

17 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल: भाग्य का नया मोड़, जानिए क्या कहता है आपका अंक आज

धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि

17 अक्टूबर 2025 राशिफल: धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों की किस्मत में बड़े बदलाव! जानें आज क्या कहता है आपका भाग्य

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि

17 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल – सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या कहता है?