आज का राशिफल 17 अगस्त 2024 | Aaj Ka Rashifal 17 August 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 17 अगस्त 2024 | Aaj Ka Rashifal 17 August 2024 : जानें आज शनिवार का राशिफल मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल ।

आज का राशिफल 17 अगस्त 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) आज कारोबार में आय बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। क्रोध व जल्दबाज़ी के कारण महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उत्तम सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आज उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर कर सकते हैं। आलस्य की वजह से कुछ काम लम्बित हो सकते हैं। स्वार्थी व्यवहार से आपको बचना चाहिये। आपकी छवि भी खराब हो सकती है।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज कारोबार में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी गतिविधियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पैतृक सम्पदा से लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज का दिन आपके लिये कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। थोड़े से धन लाभ के लिये कोई गलत काम न करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिन्ता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। सभी कार्य यथारीति और यथा समय पूरे हो जायेंगे। जिसके कारण काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों का वेतन बढ़ सकता है।

मासिक राशिफल अगस्त 2024 | Monthly Horoscope August 2024

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ नकारात्मक लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। चरित्र अच्छा रखें। शेयर मार्केट और कमीशन सम्बन्धी कार्यों में नुकसान हो सकता है। यदि सम्भव हो तो आज लम्बी दूरी की यात्रा न करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज करियर में नये अवसर मिलने की सम्भावना निर्मित हो रही है। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। घर की साज-सजावट का आप पूरा ध्यान रखेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपके प्रति काफी नरम भाव रखेगा। विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे आकर्षित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) दूसरों के काम में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। रुके हुये कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। पुराने ऋण का भुगतान करने से आपके ऊपर से भार कम होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आज का दिन आपके पक्ष का रहने वाला है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। धन के मामले को लेकर किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। उच्चाधिकारी आपके काम के ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। गम्भीर और बुद्धिमान लोगों की संगत में रहना पसन्द करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी रहेगी। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आज शान्तिपूर्वक परिस्थितियों का अवलोकन करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) व्यवसाय में शानदार लाभ मिलेगा। धन सम्बन्धित परेशानियाँ दूर होगी। अधूरे कार्यों को आप पूरा कर लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था मजबूत होगी। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार देने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसायिक उद्देश्य से आज यात्रा भी कर सकते हैं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) रुके काम पर ध्यान देना चाहिये। इससे आपको भविष्य में काफी आसानी होगी। आपकी गलतियाँ लोगों के सामने आ सकती हैं। झिझक के कारण अपनी बातों को ठीक तरह से रख पाने में भी मुश्किल होगी। आज योग और व्यायाम अवश्य करें ।

Facebook

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now