Tuesday, April 30, 2024
HomeAstrologyAaj Ka Rashifal 18 April 2024 in Hindi : कर्क, तुला, कुंभ...

Aaj Ka Rashifal 18 April 2024 in Hindi : कर्क, तुला, कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन, सिंह, वृश्चिक रहें सतर्क

Aaj Ka Rashifal 18 April 2024 in Hindi : गुरुवार का दिन कर्क, तुला, कुंभ राशि के लोगों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। किस्मत खुलेगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। सुख के नए संसाधन जुटा पाएंगे। वहीं सिंह, वृश्चिक के जातक सतर्क रहें। किसी भी फैसले को लेने के लिए जल्दबाजी न करें। आइए जानते हैं आज 18 अप्रैल का राशिफल आपके जीवन में क्या लेकर आया है।

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वालों को आज कई स्रोतों से आय होगी।अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाएंगे। शासकीय कार्यों में विलंब हो सकता है। किसी की सलाह पर तत्काल अमल न करें। शेयर मार्केट से लाभ होने की संभावना है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। खानपान का ध्यान रखना होगा। पुराने मामले सुलझेंगे। अपने व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। यात्रा करते समय सतर्क रहें। स्कूली मित्रों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) शेयर मार्केट में निवेश करते समय जरूरी सावधानी रखें। लेनदेन में गड़बड़ी हो सकती है। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। वाहन में गड़बड़ी के चलते काम प्रभावित रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। लव कपल को अच्छी खबर मिलेगी। विवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) नए काम सीख सकते हैं। यात्रा करते समय सतर्क रहें। अपनी कमजोरियों को हर किसी के सामने उजागर न करें। आपकी सरलता का कोई फायदा उठा सकता है। बैंक में लेनदेन करते समय सावधानी रखें।

भूलकर भी न करें महिलाओं का अपमान, नहीं तो ये ग्रह कर देगा बर्बाद

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) मित्रों से मुलाकात से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। समाज से जुड़े कार्यों में आप संलग्न रहेंगे। जबरदस्ती किसी काम को करने का प्रयास न करें। अज्ञात भय से कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) कारोबार में बड़ा लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। बुजुर्गों की सेवा से शांति मिलेगी। तनाव की स्थिति दूर होगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) करियर को लेकर मौके मिल सकते हैं। सार्वजनिक स्थल पर सतर्क रहें। किसी विवाद का सामना करना पड़ेगा। विचार मतभेद की स्थिति रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) मानसिक तनाव हावी रहेगा। पारिवारिक जीवन में संकट खड़ा हो सकता है। बेकार के कार्यों में अपना समय नष्ट न करें। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से मासिक बजट बिगड़ सकता है।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संपत्ति विवाद दूर हो सकते हैं। बच्चों को नए काम के लिए प्रेरित करेंगे। लेनदेन सावधानी से करें, कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। दंपत्ति यात्रा कर सकते हैं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। शत्रुओं से दूर रहें। गाड़ी तेज गति से न चलाएं। आज धन लाभ होने की संभावना है। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी की चिंता दूर हो सकती है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) अटके हुए कार्य पूरे होंगे। अपनी गोपनीय बात किसी से न कहें। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आज किसी काम में उलझ सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों से विवाद होने की संभावना है।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular