मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2025: मेष से मीन का सोमवार का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना Rashifal

On: April 20, 2025
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2025, Aaj Ka Rashifal 21 April 2025 : सोमवार का राशिफल मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2025, Aaj Ka Rashifal 21 April 2025

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज आपको पदोन्नति दी जा सकती है। आपके विचारों से लोग शीघ्र प्रभावित होंगे। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको सहकर्मियों से सम्मान प्राप्त होगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) : आज सेहत में कमजोर रहेगी। किन्तु परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके अनुकूल हो जायेंगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिये संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी समस्याओं का निराकरण होगा। कुछ कठिन काम पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) :आज मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय लें। खानपान का का भरपूर आनन्द उठायेंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज पारिवारिक आयोजन टल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज शत्रुओं से सावधान रहें। चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज नये कार्यों में मन लगेगा। मित्रों से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम को साथियों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लोग आपकी बातों को गम्भीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर अपना समय बर्बाद न करें। रचनात्मक गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें – Saptahik Rashifal 21 to 27 April 2025: इस सप्ताह का आनंद लेंगे ये राशि, वृश्चिक दिखावा न करें

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज मानसिक स्थिति नकारात्मक रहेगी। व्यर्थ में अपने शुभचिन्तकों पर सन्देह न करें। ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये। धन को लेकर दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य में समय बर्बाद न करें। नयी योजनाओं में सफलता देर से मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। नये व्यावसायिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) आज उत्सव में आप सम्मिलित होंगे। आपके कारोबार में निवेश करने के लिये बाहरी निवेशक आ सकते हैं। रुके हुए कार्य दोबारा से शुरू होंगे। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। नयी जॉब मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। दूसरों की सलाह पर ज्यादा ध्यान न दें। शाम के समय काफी हल्का महसूस करेंगे। तनाव मुक्त रहेंगे। धन लाभ होगा।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।