आज का राशिफल 20 जून 2024: गुरुवार को किन राशियों की किस्मत खुलेगी, कैसा रहेगा दिन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 20 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 20 June 2024 : आज गुरुवार को किन राशियों की किस्मत खुलेगी, कैसा रहेगा दिन, आइए जानें आज की भविष्यवाणी।

आज का राशिफल 20 जून 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज आअतिरिक्त जिम्मेदारियों को लेने से बचें। बच्चों का व्यवहार परिवार के बडों को व्यथित कर सकता है। पारिवारिक मामलों में लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है। आप कठिन परिस्थिति में फंस सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) : आज व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में स्थायित्व देखने को मिलेगा। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। रुका हुआ सरकारी काम किसी राजनीतिक प्रभाव से हो सकता है। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को सँभाल लेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज नया अनुबन्ध कर सकते है। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गयी हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझायें। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। परिजनों के प्रति आपके स्नेह में वृद्धि होगी। घर की जरूरतों का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आपके ऊपर काम का दबाव हो सकता है। जॉब में किसी तरह के बदलाव को लेकर विचार बनेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार का रूख सहयोगात्मक रहेगा। गरिष्ठ भोजन के सेवन से पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। आज पौष्टिक भोजन का सेवन करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): काफी दबाव हो सकता है। आज खाली समय में कोई उपन्यास वेब सीरीज आदि में समय बिता सकते हैं। दिखावा करने की प्रवृत्ति के कारण लज्जित न होना पड़े, इसका ध्यान रखें। कुछ दिक्कत हो तो मित्रों से बात करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आनन्द और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। किस्मत खुलेगी।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज आपको व्यस्त रहना पड़ेगा। लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम भी अवश्य मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिये।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : अगर नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। रोमांस और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिजनों के लिये जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal June 2024

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज समय खराब न करें। आज आप पुरानी किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रियजनों से व्यवहार अच्छा रखें। आज धन के मामले में आपको निराशा हांथ लग सकती है। वैवाहिक जीवन भी कुछ तनावपूर्ण हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) :दूसरों के मामलों में ज्यादा ताक-झांक न करें। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। प्रसन्नता और सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में उत्तम परिणाम अर्जित कर सकते हैं। आज आप छुट्टी लेने का विचार कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): नौकरी में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं। अपनी कार्यशैली को लेकर पुराने विचारों को छोड़कर नये विचारों को अपनायें। ग्रह स्थिति आपके लिये अनुकूल है। नया निवेश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज निजी कम्पनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से सम्भल कर रहना चाहिये। देव आराधना और विचार मनन को आप समय देंगे। ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। छोटे बच्चों के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now