Rashifal 22 December 2024 : आज रविवार को मिथुन राशि के जातकों की मनाेकामना पूरी हो सकती है। आइए यहां जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। (Horoscope Today 22 December 2024)
Mesh Rashifal 22 December 2024
मेष राशि आज प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। दूसरों की भलाई और सेवा में लगे रहेंगे। लेकिन लोग इसका महत्व आपको नहीं देंगे। ठण्ड से सुरक्षित रहने का प्रयास करें। किसी कार्य में बिजी रहेंगे।
Vrishabh Rashifal 22 December 2024
वृषभ राशि वालों को किसी के कटु व्यवहार से परेशानी होगी। आपको खर्चों पर नियन्त्रण रखना होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। बहुमूल्य सम्पत्ति को खरीदने का विचार बनायेंगे। भविष्य को लेकर बड़ा व महत्वपूर्ण निर्णय न लें। दिखावे और अहंकारयुक्त व्यवहार से आपको बचना चाहिये।
Mithun Rashifal 22 December 2024
मिथुन राशि के जातकों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कारोबार में उत्तम डील प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। विवाहादि मंगल कार्यों को लेकर पारिवारिक चर्चा होने की संभावना है।
Kark Rashifal 22 December 2024
कर्क राशि गृहस्थ जीवन तनाव वाला हो सकता है। अपनी जीवनशैली को नियंत्रित रखें। घर की मरम्मत पर धन खर्च कर सकते हैं। तेज मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करें। इससे आपको पाचन व एसिडिटी की समस्या होने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
Singh Rashifal 22 December 2024
सिंह राशि वाले अपने व्यवहार में काफी सुधार करेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। सही दिशा में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। मौजमस्ती और खेलकूद में विशेष रुचि ले सकते हैं। लाइफ पार्टनर के व्यवहार से काफी सन्तुष्ट रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Saptahik Rashifal: ये हैं इस सप्ताह की लकी राशियां, पढ़ें 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल
Kanya Rashifal 22 December 2024
कन्या राशि वालों के कारोबार में गिरावट आने की आशंका है। सम्वेदनशील विषयों को लेकर मन व्यथित होगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आये। काम करने के दौरान मन को शान्त रखें। सेहत को लेकर अपने चिकित्सक से राय ले सकते हैं।
Tula Rashifal 22 December 2024
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप दूसरों पर अपने व्यक्तित्व की छाप डाल पायेंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में काफी लाभ होगा। बच्चों को अपने माता-पिता की बातों को मानना चाहिये। व्यवसाय में अच्छा उपयोग कर पायेंगे। दिखावे में धन खर्च करने से बचें।
Vrishchik Rashifal 22 December 2024
वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक जीवन आनन्दमय रहने वाला है। व्यवसाय में लक्ष्यों को पूर्ण कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ शॉपिंग करने की योजना बनायेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। मित्रों से सलाह मिलेगी।
Dhanu Rashifal 22 December 2024
धनु राशि वालों की योजना में कुछ बाधा आ सकती है। अनुशासनहीनता के कारण अच्छे अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। पुराने अनुभवों से आपके कार्य पूरे होंगे। आनन्द और मनोरञ्जन में ही बीतने वाला है। धार्मिक पूजन व पाठ में सक्रिय रहेंगे।
Makar Rashifal 22 December 2024
मकर राशि के जातक सोच-समझकर ही बोलें। किसी विरोधी से आपका सामना हो सकता है। सबसे विनम्र भाव ही रखें। उल्टी-दस्त, बुखार की समस्या हो सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है।
Kumbh Rashifal 22 December 2024
कुंभ राशि वालों के अधिकारों में वृद्धि होगी। रुके हुये काम आसानी से हो जायेंगे। भाई-बहनों के साथ मौैजमस्ती के साथ समय व्यतीत करेंगे। घरेलू कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। दोपहर के बाद काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिल सकती है।
Meen Rashifal 22 December 2024
मीन राशि के जातक आय बढ़ने से उत्साहित रहेंगे। अधिकारों के साथ आपको अपने उत्तरदायित्व की चिन्ता रहेगी। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। आपके टेलेंट से लोग प्रभावित रहेंगे।
यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल दिसंबर 2024: इस महीने कई राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, सावधान रहें, इन्हें मिलेगी सफलता