मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का राशिफल 24 मई 2024: कर्क, तुला, धनु के जातकों को मिलेगी कामयाबी, मीन, वृष जल्दबाजी न करें

On: May 23, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 24 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 24 May 2024 in Hindi : शुक्रवार का दिन कर्क, तुला, धनु राशि के जातकों के लिए कामयाबी के द्वार खोलेगा। मीन, वृष के जातक जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। आइए जानते हैं आज की भविष्यवाणी।

आज का राशिफल 24 मई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। सेहत को लेकर की गयी लापरवाही भारी पड़ सकती है। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। यदि आवश्यक न हो तो कोई बड़ा निर्णय आज न लें। भाई-बहन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। अपनी रुचि के विषय का अध्ययन कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आज का दिन काफी शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। अधिकारियों का व्यवहार आपके लिये काफी सहयोगात्मक रहेगा। आपको अपनी कमजोरियों को पहचानने और उसे दूर करने का काम करना चाहिये। निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज ऋण चुकाने में सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। सन्तान के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। नाक, कान या गले में इन्फेक्शन की सम्भावना हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) नये मित्र मिल सकते हैं। सर्विस प्रदाता सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये आज दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऑनलाइन ठगों से सावधान रहें। नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है। ज्यादा देर तक बैठकर करने वाले कार्यों को आज टालना उत्तम रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। समाज की बुराइयों को लेकर आप कुछ रुष्ट हो सकते हैं। किन्तु आपको किसी से विरोध नहीं लेना चाहिये। मौसम में बदलाव के कारण कुछ जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।

मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) नया काम शुरू कर सकते हैं। अचानक पुराने मित्रों से मिलने का अवसर बन सकता है। यात्रा के दौरान आप कुछ असहज रहेंगे। साइबर ठगों की चपेट में आ सकते हैं। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

आज का राशिफल

तुला राशि ( Libra Horoscope ) धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है। लोग आपके प्रशन्सक बन सकते हैं। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ एकान्त में अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। आज आप जिन लोगों की मदद करेंगे, वे ही बुराई कर सकते हैं। मेडिकल व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर बनाकर रखें। छात्रों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज आप कुछ असन्तुष्ट रहेंगे। आप जितने सम्मान के पात्र हैं, उतना सम्मान लोग आपको नहीं दे रहे हैं।महिला वर्ग को कामयाबी मिलेगी। आपको धैर्यवान होकर परिस्थितियों का अवलोकन करना चाहिये। शेयर मार्केट में निवेश सावधानी पूर्वक करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वैवाहिक जीवन की परेशानियों का निवारण होगा। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ही खर्च करें। सम्पत्ति विवादों के परिणाम आपके पक्ष में आयेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आप किसी बैठक या साक्षात्कार में सम्मिलित हो रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। कारोबार के उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अधिकारी वर्ग के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन कुछ अशान्त हो सकता है। सन्तान की प्रगति से माता-पिता उत्साहित रहेंगे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। हालाँकि, इससे आप कुछ नाराज भी हो सकते हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। नया काम शुरू करने को लेकर फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में धन हानि हो सकती है। इसीलिये आज आपको काफी सावधान रहना चाहिये।

Facebook

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifal

18 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल: प्रेम में किसकी चमकेगी किस्मत, कौन होगा अपने पार्टनर के और करीब – जानें सभी 12 राशियों का प्यार भरा दिन

aaj ka arthik rashifal

धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 आर्थिक राशिफल: धन की बरसेगी वर्षा इन राशियों पर, जानें आज किसे होगा बड़ा फायदा

आज का राशिफल

धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 राशिफल: मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, किन्हें होगा धनलाभ

Ank Jyotish Rashifal

17 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल: भाग्य का नया मोड़, जानिए क्या कहता है आपका अंक आज

धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि

17 अक्टूबर 2025 राशिफल: धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों की किस्मत में बड़े बदलाव! जानें आज क्या कहता है आपका भाग्य

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि

17 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल – सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या कहता है?