आज का राशिफल 7 जुलाई 2024 : इस राशि को धन हानि होने की संभावना, जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 7 जुलाई 2024, Aaj Ka Rashifal 7 July 2024 : रविवार को इन जातकों को सावधान रहना होगा। धन हानि हो सकती है। जानिए आज रविवार का राशिफल कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 7 जुलाई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज रुके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। छुट्टी के दिन को इंजाय कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ काफी वक्त बिताएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी।

वृष राशि (Taurus Horoscope) : किसी काम को टालने से बचें। अपनी जिम्मेदारियों को तत्काल पूरा करें। यात्रा कर सकते हैं। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। मांस पेशियों में खिंचाव महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज अव्यवहारिक हो सकते है। सामाजिक जीवन में संलग्न रहेंगे। पारिवारिक कार्य पूरा करेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। गीत-संगीत की ओर रूझान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) :आज धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों की समस्या दूर होगी। नए काम से लाभ होने की संभावना है। किसी को सलाह न दें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज सगे संबंधियों का घर आगमन होगा। पैतृक मामले उभर सकते हैं। व्यवसाय में तेजी रहेगी। गुप्त बातों का खुलासा न करें। निवेश को लेकर योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ समय बिता सकते हैं। आय से ज्यादा खर्च करने से बचें।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज आपका बड़ा तनाव दूर होगा। सेहत ठीक रहेगी। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट न करें। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होने की संभावना है। करियर को लेकर चल युवा प्रयास शुरू करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करें। किसी संकट में पड़ सकते हैं। बुजुर्गों के साथ सहज व्यवहार करें।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जुलाई 2024| Monthly Horoscope July 2024 | Masik Rashifal July 2024

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज का दिन कुछ उलझन से भरा रहेगा। धन हानि हो सकती है। किसी की बातों में आकर निवेश न करें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। ऑनलाइन काम सावधानी से करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज बोरियत महसूस करेंगे। समय काटने के लिए पुस्तक आदि पढ़ सकते हैं। प्रेमियों को अच्छी खबर मिलेगी। आज का दिन तनाव से भरा हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) आज अफसरों के बुलावे पर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा को अच्छी खबर मिलेगी। कार्यस्थल पर लाभ होने की संभावना है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज परिवार के लोगों के साथ कहासुनी होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के सिलसिले में रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। आलोचना करने से बचें।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now