मासिक राशिफल जुलाई 2024 | Monthly Horoscope July 2024 | Masik Rashifal July 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मासिक राशिफल जुलाई 2024 | Monthly Horoscope July 2024 | Masik Rashifal July 2024

मेष राशिफल जुलाई 2024

धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। खर्च में कमी आयेगी। रुचि के अनुसार किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। लगातार प्रयासरत रहने और मेहनत करने की प्रवृत्ति से आपको लाभ होगा। इस माह आप अपने निजी कार्यों को बहुत समय देंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। महीने का पूर्वार्ध विशेष रूप से पहला सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। व्यापार को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। इस महीने आप अपने घर में बोरियत महसूस करेंगे। सूर्य और शुक्र का सम्बन्ध आपको असन्तुष्टी का भाव देगा। माता का स्वास्थ्य कुछ चिन्ताजन्य हो सकता है। घुटनों और जोड़ों में दर्द की शिकायत होगी। अपने कारोबारी उद्देश्यों और विचारों को ज्यादा लोगों से शेयर न करें। दूसरे सप्ताह में थोड़ा तनाव हो सकता है। सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कुछ खराबी के संकेत दे रहा है। मन कुछ अप्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशिफल जुलाई 2024

कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। जीवनसाथी की बातें काफी असर डालेगी। व्यापार में नये सम्पर्क विकसित होने की सम्भावना है। भाग्य इस महीने आपके पक्ष में रहेगा। आप अपनी कार्यशैली में व्यापक सुधार कर सकते हैं। महीने के अन्तिम में आप कुछ धार्मिक यात्राओं का आनन्द उठायेंगे। घर के लिये महंगे समान की खरीदारी कर सकते हैं। आवश्यक कार्यों को पहले और चौथे सप्ताह में करना शुभकर होगा। दूसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान रहेंगे। गृह कलह को दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी से झगड़ा न करें। मन कई सारे कारणों के कारण विचलित रहने वाला है। किसी के दबाव में आकर नये काम की शुरुआत न करें। 7 जुलाई को राशि स्वामी शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश होगा। सर्दी-जुकाम की समस्या आपको हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। अपने खानपान में सन्तुलन बनाये रखें। कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मिथुन राशिफल जुलाई 2024

आपको करियर में मौके मिल सकते हैं। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन की बचत करने का विचार बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रोमांटिक भाव बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना इस महीने पूर्ण हो सकती है। जॉब बदलने के अवसर भी मिलने की सम्भावना बन रही है। विदेश में कारोबार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस महीने व्यापार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके प्रति लोगों के मन में सम्मान का भाव बढ़ेगा। 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में आने के कारण आपको कुछ मौकेों पर परिजनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। आँखों के रोग परेशान कर सकते हैं। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। सरकारी कार्यों में समस्या आने की आशंका है। आपका आत्मबल कमजोर हो सकता है। उधार लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। बातचीत के दौरान कड़वी जबान करने से आपके नजदीकी लोग नाराज हो सकते हैं। चौथे सप्ताह में हानि का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल जुलाई 2024

मजबूत रहेंगे। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के दम पर बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं या बदलना चाह रहे हैं तो यह माह काफी अनुकूल है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण पद भार प्राप्त हो सकता है। मंगल और बृहस्पति की कृपा दृष्टि के कारण विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। विदेशी कम्पनी में जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिसका सीधा प्रभाव वैवाहिक सम्बन्धों पर पड़ सकता है। जीवनसाथी के ऊपर अपनी बात मनवाने का दबाव न बनायें। मन में अशान्ति और तनाव की स्थिति हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक धन खर्च न करें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता रहेगी। बातचीत सावधानी पूर्वक करें। आपका स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है।

सिंह राशिफल जुलाई 2024

इस माह धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इस महीने आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। परिवार की समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिलेगी। मनोरञ्जन पर आप धन खर्च कर सकते हैं। शासन की योजनाओं का लाभ उठायेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिजनों की सहमति मिल सकती है। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। प्रबन्धन से जुड़े लोगों के लिये यह मास बहुत शुभ रहने वाला है। घर का वातावरण सामंजस्यपूर्ण रहेगा। पहला, तीसरा और पाँचवा सप्ताह इस महीने अनुकूल रहेगा। आय और व्यय में असन्तुलन की सम्भावना है। व्यवसाय में आपको बड़ा निवेश सावधानी पूर्वक करना चाहिये। त्वचा में कुछ इन्फेक्शन की समस्या होने की आशंका है। वाद-विवाद से दूर रहना बहुत जरूरी है। पुराने कर्ज के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें। विरोधियों से आपको सावधान रहना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य देव का कर्क राशि में गोचर आपको अचानक बड़े खर्च में उलझा सकता है।

कन्या राशिफल जुलाई 2024

इस माह लाभ प्राप्त होगा। वक्री शनि के प्रभाव से स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। पैतृक व्यवसाय में आप काफी सक्रिय रहेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। एकाग्रचित्त होकर आपको काम करना चाहिये। इस माह आपकी आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के प्रति आपकी निकटता बढ़ेगी। इस महीने आप लम्बी दूरी की यात्रा करने का विचार बनायेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। महीने का दूसरा और चौथा सप्ताह शुभ होने की सम्भावना बन रही है। 12 जुलाई तक का समय वैवाहिक जीवन के लिये शुभ नहीं है। नकारात्मक विचार व्यक्त करने से आपको बचना चाहिये। रक्तचाप के रोगियों को समस्या हो सकती है। जल्दबाज़ी में नये कार्यों की शुरुआत न करें। आपके पास उसकी पूरी योजना होनी चाहिये। सन्तान के व्यवहार से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपने बजट का ध्यान रखते हुए ही धन खर्च करें। कार्यों में समस्या आने की सम्भावना है।

Aaj Ka Rashifal

तुला राशिफल जुलाई 2024

इस माह विवाह योग्य जातकों को रिश्ते मिल सकते हैं। वहीं आप उत्तम वैवाहिक सुख का आनन्द लेंगे। पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहने वाला है। आपको अपनी कार्यशैली पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। जिसके कारण आप भविष्य में काफी लाभ उठायेंगे। आप किसी सामाजिक और धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कृषि कार्यों में सुधार करने के लिये काफी अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रतिद्वंदी कमजोर पड़ेंगे। 16 जुलाई के बाद का समय व्यावसायिक दृष्टि से शानदार रहेगा। बच्चों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। महीने का प्रथम सप्ताह थोड़ा उलझन भरा रहेगा। अति उत्साह में कार्य न करें। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। अपने लक्ष्यों के प्रति लापरवाही वाला रवैया नुकसान करा सकता है। भाग्य भरोसे कोई काम न छोड़ें। पिता के स्वास्थ्य का आपको खास ध्यान रखना पड़ेगा। आपको अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। कारोबार को लेकर आप थोड़े कन्फ्यूज हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल जुलाई 2024

कार्यों में सफलता मिलेगी। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। लम्बित कार्यों को तेजी से पूरा कर सकते हैं। जॉब हो या निजी व्यवसाय आप पूरी तत्परता से अपने काम में लगे रहेंगे। अटकी हुई सम्पत्ति की डील इस महीने होने की सम्भावना बन रही है। घर में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। दूसरा और पाँचवा सप्ताह आपके लिये शुभ रहेगा। अपनी छोटी-छोटी कमियों को अनदेखा न करें। ऑनलाइन कारोबार करते हैं तो साइबर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिये। तीसरे सप्ताह में आपको आकस्मिक व्यय का सामना करना पड़ेगा जो आपके बजट को भी प्रभावित कर सकता है। 16 जुलाई तक सूर्य आपकी राशि से अष्टम भाव में रहेंगे जिसके कारण कमजोरी और थकान जैसी समस्या हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा करना नुकसानदेह हो सकता है। उच्च अधिकारियों तल्ख लहजे में बात न करें।

धनु राशिफल जुलाई 2024

नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी निजी जीवन की समस्याओं का निवारण होगा। छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी। व्यक्तिगत जीवन बहुत आनन्दमय रहेगा। इस महीने प्रियजन आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी सचेत रहेंगे।इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महीने का पूर्वार्ध आपके लिये शुभ रहने वाला है। किसी बड़े निवेश को लेकर सावधानी रखें। मित्रों के साथ गम्भीर मनमुटाव हो सकता है। धन कमाने के गलत मार्गों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। राशि स्वामी गुरु के कारण आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मधुमेह और रक्तचाप के रोगियों की परेशानियाँ बढ़ सकती है। 16 जुलाई 2024 को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश आपके दाम्पत्य जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकता है। सहकर्मियों से झगड़ा हो सकता है।

मकर राशिफल जुलाई 2024

धन खर्च कर सकते हैं। माता-पिता का विशेष आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़ी यात्राओं के होने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नये स्तोत्र विकसित हो सकते हैं। सन्तान को कार्यक्षेत्र में उत्तम पदोन्नति या लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में कर लेना बेहतर होगा। पहला,तीसरा और चौथा सप्ताह शुभ फलदायी होगा। इस महीने आपको फर्जी ई-मेल्स, फोन कॉल्स से सावधान रहना चाहिये। व्यापारिक अनुबन्धों को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। खानपान में संयम बरतें और नित्य व्यायाम करें। गैस और कब्जियत की शिकायत होगी। व्यवसाय में नये साझेदारों से विवाद बढ़ सकते हैं। इसीलिये आपको अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे। अनावश्यक खर्चों को रोकने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर ध्यान रखना चाहिये। 19 जुलाई के बाद सावधान रहें।

कुंभ राशिफल जुलाई 2024

पर्यटन के लिये जा सकते हैं। किसी गम्भीर विषय पर घर के सदस्यों के साथ विमर्श करना उचित होगा। माता-पिता को आपके ऊपर गर्व होगा। सामाजिक कार्यों में आप बहुत सक्रिय रहने वाले हैं। निर्माण कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं में बड़ा धन लाभ हो सकता है। दूसरों के विवादों में आप मध्यस्थ हो सकते हैं। 19 जुलाई के बाद आपको शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। विवाह से जुड़े मामलों में आपको मध्यस्थ लोगों पर ज्यादा निर्भर नहीं होना चाहिये। अटके हुए कानूनी मामलों पर निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये यह महीना परीक्षा वाला रहेगा। इस माह काम की अधिकता के कारण तनाव की स्थितियों का सामना कर सकते हैं। महीने का प्रथम सप्ताह पारिवारिक जीवन और प्रेम सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं है। दूसरे सप्ताह में दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। लेकिन बातचीत से उसको सुलझा लेंगे। चतुर्थ सप्ताह में रिटेल व्यापारियों को नकदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों के भरोसे अपने काम न छोड़े। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मीन राशिफल जुलाई 2024

कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल किया जा सकता है। यदि अपना निजी व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके लिये भी यह मास अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद सहयोगात्मक और रोमांटिक हो सकता है। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिये महीना विशेष अनुकूल रहेगा। अपनी प्रतिभा को अच्छी तरह से व्यक्त कर पायेंगे। दूसरा सप्ताह निजी रिश्तों और व्यवसाय के लिये उत्तम रहेगा। सूर्य का गोचर परिवर्तन आपके लिये थोड़ा कठिन हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बदहजमी की शिकायत आपको हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी लापरवाह हो सकते हैं। बच्चों की परवरिश पर भी माता-पिता को विशेष ध्यान रखना होगा। पुराने लोन को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। विरोधी ईर्ष्यावश आपके विरुद्ध दुष्प्रचार करने का प्रयास करेंगे। तीसरे सप्ताह की शुरुआत में आपके घर में झगड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now