Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

On: May 24, 2024
Follow Us:
Shanidev

शनि दोष (Shani Dosh) के 8 लक्षण : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मानव जीवन में ग्रहों की चाल का असर पड़ता है। व्यक्ति के ऊपर आने वाले सुख-दुख इन ग्रहों की चाल व स्थिति पर आधारित होते हैं। इनमें 7 ग्रह व 2 छाया ग्रह होते हैं। जिस ग्रह से लोग सर्वाधिक भयभीत रहते हैं वह है शनि ग्रह। शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता है। शनि जातक को उसके कर्म के आधार पर फल देते हैं। साथ ही चाल के अनुसार जातक के जीवन में शनि की ढैया व साढ़े साती की स्थिति भी बनती है, जिससे वह प्रभावित होता है। यहां हम बात करेंगे शनि दोष के लक्षण के बारे में-

शनि की पीड़ा से अक्सर लोग घबराते और डरते हैं। जीवन में यदि शनि की ढैया और साढ़ेसाती चल रही हो तो मन में भय बैठ जाता है कि न जाने अब जीवन में क्या होगा। शनि दोष के चलते जातक के काम और कारोबार धीमे हो जाते हैं। ये शरीर के अंदर ऐसी व्याधि लेकर आ सकती हैं जो लम्बे समय तक चलेगी। पिछले कर्मों के फल शनि देव देते हैं। आज जानेंगे कि शनि की कार्य प्रणाली को किस तरह से समझा जाए। मन के लेवल पर शनि इंसान के अंदर हीनता लाना शुरू कर देते हैं। उपरोक्त स्थिति है तो समझ जाए आपकी कुंडली में शनि खराब हैं। यहां जानिए शनि दोष के लक्षण-

1. ये लोग उन लोगो के साथ ज्यादा समय बिताते हैं जो ज्यादा समय बर्बाद करते हैं। ये लोगों के साथ रहते हैं जिनकी सलाह बहुत ज्यादा खराब रहती हैं।

2. खराब शनि वाले लोग समय की कदर भूल जाते हैं, यह मन को इस तरह से खराब करते हैं कि इंसान समय की कद्र भूल जाता है। काम को कल पर टालना शनि को खराब करने का काम करता है।

3. अगर आप बिना बात के लोगों से भिड़ना शुरू कर देंगे। शनि जब खराब होते हैं तो व्यक्ति अपने करैक्टर से भी नीचे गिर जाते हैं।

4. लगातार शराब पीना और नॉन-वेज खाना भी शनि के खराब होने की निशानी है।

5. शनि जब शरीर को खराब करते हैं तो जातक आलसी हो जाता है या फिर शरीर के अंदर कोई न कोई व्याधि ऐसी आ जाती है कि व्यक्ति ओवर थिंकिंग करने लग जाता है।

6. शनि खराब होने पर शरीर में कुछ ऐसी लंबी बीमारी लग जाती है जो दवाइयों के बाद भी ठीक नहीं हो पाती है।

7. शनि की स्थिति जातक पर खराब होती है तो उसके कम उम्र में ही बाल सफ़ेद और झड़ना शुरू हो जाते हैं।

8. शनि की सबसे बड़ी निशानी यह है कि व्यक्ति की चाल बाधित हो जाती है।

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल 25 मई 2024 : कर्क का दिन महत्वपूर्ण, मेष को सफलता, वृश्चिक करेंगे प्रगति

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.