Tuesday, January 21, 2025
HomeAstrologyआज का राशिफल 7 मई 2024 : अहंकार का भाव न लाएं...

आज का राशिफल 7 मई 2024 : अहंकार का भाव न लाएं ये राशि वाले, इन्हें मिलेंगे शुभ समाचार

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज का राशिफल 7 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 7 May 2024 in Hindi : जानिए आज मंगलवार का का राशिफल कैसा रहने वाला है। इन 6 जातकों का दिन रहेगा शानदार, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल 7 मई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप के कारण आपका अपमान हो सकता है। सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थों को पीछे रखते हुए लोकहित के लिये काम करें। ठण्डी वस्तुओं का सेवन करें। आपके विरुद्ध दुर्भावना रखने वाले लोगों की पहचान होगी।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आपके फोकस में कमी आयेगी। परिवार में उथल-पुथल हो सकती है। शाम के समय सत्सङ्ग और ध्यान आदि में मन लगा सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मेहनत नहीं कर पायेंगे। मन में बैठे डर को निकालने का प्रयास करें। सार्वजनिक उत्सवों में सम्मिलित हो सकते हैं। लेकिन आप उससे सन्तुष्ट शायद ही रहें। शोध कार्यों में आज आपको सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) नया परिवर्तन आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। व्यवसायिक पार्टनर के साथ समय बितायेंगे। कर्जों को चुकाने में सफलता मिलेगी। जिस अवसर का इन्तजार कर रहे थे, वह आपको आज मिल सकता है। प्रेमी जन की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) माँसपेशियों में दर्द हो सकता है। किसी पर भी आँख मून्दकर भरोसा न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भावना बढ़ेगी। अपनी क्षमता का सही उपयोग करेंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। व्यापार में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा।

मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में अनावश्यक विषयों के विचार चलते रहेंगे। इसीलिये आपको खाली नहीं बैठना चाहिये। सेहत को लेकर की गयी लापरवाही नुकसान देह सिद्ध हो सकती है। जीवनसाथी की बातों से नाराज हो सकते हैं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) मतभेद हो सकते हैं। अपनी बुद्धि विवेक से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। मन में दबी हुई भावनाओं को तुरन्त व्यक्त न करें। कर्मचारियों की सहायता से आपका कार्यभार कम होगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे। शाम को अकेलापन महसूस होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आय में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के लिये विवाह से सम्बन्धित कोई रिश्ता सामने आ सकता है। मन में छिपे हुये भय को दूर करने का प्रयास करें। जीवन में खुशहाली रहेगी। अधूरे कार्यों को आसानी से पूरे कर लेंगे। आपका महत्व बढ़ेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) समाजसेवा को लेकर मन में भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के कारण सभी कार्य आसानी से सफल होंगे।कार्यक्षेत्र में ऐच्छिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आलोचना न करें। तकनीकी कार्यों में रुचि लेंगे।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) किसी का अपमान न करें। अधिक देर बैठकर काम करने से नुकसान होगा। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। विवाह से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्यादा परेशान न हों। जल्दबाजी में कार्य करने से आपको बचना चाहिये।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) सफलता मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अन्तर्द्वंद का शिकार हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। किसी पुराने मित्र की मुलाक़ात से आनन्द की अनुभूति होगी। दाम्पत्य जीवन की कठिनाई दूर होगी।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप न होने दें। परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये दिन अच्छा नहीं है। अपने भीतर अहंकार भाव न पनपने दें।

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular