मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Aaj Ka Rashifal 7 September 2024 : आज संभलकर रहें ये राशि वाले, हानि की आशंका, गुप्त बातें उजागर न करें

On: September 6, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 7 सितंबर 2024, Aaj Ka Rashifal 7 September 2024 : आज शनिवार का दिन इन राशि वालों के लिए कुछ कठिन रहने वाला है। यात्रा करते समय संभलकर रहना होगा। किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। वहीं ये राशि वाले अपनी गुप्त बातें अनजान लोगों के सामने न कहें। जानिए आज दिन कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 7 September 2024

आज का मेष राशिफल 7 सितंबर 2024 (Aries Horoscope) 

आज नवीन वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। होटल कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

आज का वृषभ राशिफल 7 सितंबर 2024 (Taurus Horoscope)

आज कुछ लोग लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। नवीन वस्तुओं की ख़रीदारी करते समय सावधानी रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। कुछ लोग आपके विषय में अफवाहें फैला सकते हैं।

आज का मिथुन राशिफल 7 सितंबर 2024 (Gemini Horoscope)

आज पदोन्नति मिल सकती है। मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें। शेयर मार्केट में सँभल कर निवेश करें। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके काम बन सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। सन्तान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे।

आज का कर्क राशिफल 7 सितंबर 2024 (Cancer Horoscope)

आज सम्पत्ति की समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। बहस की स्थितियों से बचना चाहिये। गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है। गुप्त बातों की चर्चा अनजान लोगों के सामने न करें।

आज का सिंह राशिफल 7 सितंबर 2024 (Leo Horoscope )

आज सफल रहेंगे। आपको शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। पत्रकारों और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों का उचित सहयोग मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। शॉपिंग के लिये बाजार जा सकते हैं।

आज का कन्या राशिफल 7 सितंबर 2024 (Virgo Horoscope)

आज व्यापार में आ रही गिरावट दूर होगी। सफलता मिलेगी। अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखे। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। भावुक होने के बजाय व्यवहारिक रहें तभी प्रसन्न रह पायेंगे। करियर को लेकर सजग रहेंगे।

आज का तुला राशिफल 7 सितंबर 2024 (Libra Horoscope)

आज विरोधियों से सावधान रहें। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी। विद्यार्थियों को इच्छानुसार परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। नाक और गले में समस्या हो सकती है। भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें।

आज का वृश्चिक राशिफल 7 सितंबर 2024 (Scorpio Horoscope)

आज अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नये व्यवसाय को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Masik Rashifal: बुध का सिंह और कन्या में गोचर दिलाएगा लाभ, सितंबर माह 2024 में इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

आज का धनु राशिफल 7 सितंबर 2024 (Sagittarius Horoscope)

व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। आज धन के लेन-देन में त्रुटि हो सकती है। कुटिल लोगों से संभलकर रहें।

आज का मकर राशिफल 7 सितंबर 2024 (Capricorn Horoscope)

आज जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। किसी नयी डील में धन निवेश कर सकते हैं। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये दिन उत्तम है।

आज का कुंभ राशिफल 7 सितंबर 2024 (Aquarius Horoscope)

आज लोग प्रशंसा करेंगे। आपके नये मित्र बन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं। परिवार में शुभ उत्सव होने की सम्भावना है। दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी।

आज का मीन राशिफल 7 सितंबर 2024 (Pisces Horoscope)

आज पुराने सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ मिलेगा। नया कार्य आज शुरू करना हितकर रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में प्राप्त होगा।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।