आइसक्रीम पार्लर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद. नगर के आइसक्रीम पार्लर में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह यह कार्रवाई सायबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने बताया कि

Written by: Admin

Published on: July 13, 2024

महासमुंद. नगर के आइसक्रीम पार्लर में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह यह कार्रवाई सायबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस ने बताया कि वार्ड नं 15 याकूब रजवानी मार्ग निवासी असपाक चौहान पिता सलीम चौहान की स्वामी चौक महासमुंद में आइसक्रीम पार्लर है। 11.07.2024 की रात्रि करीबन 11 बजे रोज की भांति वह अपने आइसक्रीम पार्लर में ताला बंद कर घर चला गया। अगले दिन 12.07.2024 की सुबह करीबन 6 बजे अपने आइसक्रीम पार्लर की तरफ घूमने के लिये गया था तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखने पर गल्ले में करीब 4000/ रुपए नहीं थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305 (A), 331(4) bns के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू की।

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति सब्जी मार्केट महासमुंद में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवशंकर गौड़ पिता विरैय्या गौड़ (30 वर्ष) निवासी ग्राम बंडेपालम थाना केथेपल्ली जिला नालगोंड़ा तेलगांना का होना और महासमुंद मजदूरी का काम करने के लिए आना बताया।

आरोपी ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकर कर आइसक्रीम पार्लर में चोरी करना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 2000 रुपए को जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें – बड़ी कार्रवाई, ड्रम में मिला 4.50 लाख का गांजा, मध्य प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार

Previous

बड़ी कार्रवाई, ड्रम में मिला 4.50 लाख का गांजा, मध्य प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार

Next

CG Vyapam B.Sc. Nursing Exam 2024 : बी.एससी. नर्सिंग परीक्षा का प्रवेश पत्र कैसे Download करें?