मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मवेशियों को ओडिशा के कत्लखाना ले जा रहे तीन लोगों पर कार्रवाई

On: November 23, 2024
Follow Us:
Crime

महासमुंद. मवेशियों को क्रूरतापूर्वक वाहन में भरकर ओडिशा के कत्लखाना ले जाने वाले तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुढैना में वाहन क्रमांक CG 04 MP 4077 में मवेशियों को लोड किया जा रहा है और जिसे कत्लखाना उडीसा बिक्री के लिए जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने ग्राम मुढैना जाकर पाया कि उक्त वाहन में तीन लोग बैठे हैं, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम जयप्रकाश जोशी पिता हिराराम जोशी (24 साल) ग्राम बाराडेरा थाना विधानसभा रायपुर जिला रायपुर, लोकेश सतनामी पिता मदन सतनामी (30 साल) बरोंडा बाजार थाना व जिला महासमुंद एवं पराग आंवडे पिता हेमधर आंवडे (40 साल) भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद बताया।

इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। जिसमें पाया गया कि ट्रक के ट्राली में क्रूरतापूर्वक कृषक पशु भैंस भैंसा प्रजाति के 12 मवेशी लदे हुए हैं। पुलिस ने मवेशियों को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6,10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधि 2004 एवं 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें – बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।