महासमुंद. शहर के शिशु संस्कार केंद्र महासमुंद के कुछ नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर स्कूल आने पर यातायात पुलिस द्वारा संबंधित छात्र-छात्राओं के पालकों/अभिभावकों को कार्यालय बुलाकर समझाइश दी गई। साथ ही कुल 4 प्रकरणों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पालकों पर कार्रवाई करते हुए 4,000 का समन शुल्क वसूला गया।
यातायात पुलिस महासमुंद ने सभी पालकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चार पहिया वाहन बिल्कुल भी न सौंपें। ऐसा करना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि बच्चों की जान के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है। महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर यह अभियान कड़ाई से लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

