AFCAT 1 2026: वायुसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 1.77 लाख तक सैलरी | आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा और सेलेक्शन प्रोसेस

AFCAT 1 2026 भर्ती: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने AFCAT 1 2026 (Air Force Common Admission Test) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर

Written by: Admin

Published on: November 17, 2025

AFCAT 1 2026 भर्ती: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने AFCAT 1 2026 (Air Force Common Admission Test) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। AFCAT के माध्यम से वायुसेना जनवरी 2027 कोर्स के लिए ऑफिसर्स की भर्ती की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, AFCAT 1 परीक्षा 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 22 जनवरी 2026 से उपलब्ध होंगे।

AFCAT 1 2026 Salary

AFCAT के जरिए चुने गए ऑफिसर्स को आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाते हैं। वायुसेना ऑफिसर्स को 56,100 – 1,77,500 रुपये प्रति माह तक वेतनमान मिलता है, साथ ही सैन्य भत्ते, ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल सुविधा, कैन्टीन सुविधा और उच्च जीवन स्तर का लाभ मिलता है।

AFCAT 1 2026: शैक्षणिक योग्यता

1. Flying Branch

  • 12वीं (PCM) में 50% अंक
  • ग्रेजुएशन में 60% अंक

2. Ground Duty (Technical)

  • 12वीं (PCM) में 50% अंक
  • MSc Electronics (50% अंक) या Physics में BSc 60% अंक
  • BE/B.Tech वाले भी पात्र

3. Ground Duty (Non-Technical)

Weapon System Branch

  • 12वीं (PCM) 50%
  • ग्रेजुएशन 60%

Administration & Logistics

  • 12वीं पास + ग्रेजुएशन 60%

Accounts Branch

  • 12वीं 60% + B.Com / BBA (Finance) या CA / CMA / CS / CFA
  • Finance specialization के साथ BSc मान्य

Education

  • 12वीं पास + Post Graduation 50% अंक

Meteorology

  • 12वीं पास + Physics & Maths के साथ BSc 60% अंक

AFCAT 1 2026: उम्र सीमा

ब्रांचन्यूनतम उम्रअधिकतम उम्र
फ्लाइंग ब्रांच20 वर्ष24 वर्ष
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन टेक्निकल)20 वर्ष26 वर्ष

AFCAT 1 2026: चयन प्रक्रिया

AFCAT भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होती है:

  1. लिखित परीक्षा
  2. AFSB इंटरव्यू
  3. मेडिकल टेस्ट

तीनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को हैदराबाद स्थित एयरफोर्स अकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी।

जो युवा भारतीय वायुसेना में ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है। उच्च सम्मान, गौरव और आकर्षक सैलरी के साथ देश की सेवा करने का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन भरें।

एम्स में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: AIIMS CRE-4 भर्ती 2025 चालू

Previous

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा: उमरा यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत

Next

रायपुर : हड़ताली समिति कर्मचारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी बर्खास्त,3 के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित