मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Punch के बाद Tata लाएगी एक और नई EV, 500KM की रेंज, जानें कैसी होगी कार  

On: April 18, 2024
Follow Us:
tata-curvv
---Advertisement---

Tata मोटर्स अब अपनी नई EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही में है। टाटा की कर्व ईवी भारतीय बाजार में इसी साल कदम रखेगी। ऐसा माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक कार अगस्त 2024 में लॉन्च हो सकती है। टाटा कर्व का ईवी के अलावा ICE वेरिएंट भी मार्केट में उतारा जाएगा।  कंपनी इन दोनों वेरिएंट को कॉन्सेप्ट फॉर्म में प्रस्तुत कर चुकी है। ज्ञात हो कि कर्व से पहले टाटा की कई इलेक्ट्रिक कार जैसे नेक्सन ईवी, टियागो ईवी, टिगोर ईवी रोड में दौड़ रही है और टाटा Punch EV को इसी साल 2024 में जनवरी में लॉन्च किया गया है।

कर्व ईवी के बारे में जानें

टाटा कर्व ईवी एक कूप एसयूवी है, तो इसमें टिपिकल स्लोपिंग रूफलाइन दी जा सकती है। Tata की इस कार में इंटीग्रेटेड एलईडी DRL के साथ में एलईडी हेडलैम्प्स को लगाया जा सकता है। रीयर एलईडी स्ट्रिप के साथ एलईडी टेललाइट्स भी गाड़ी में पीछे की तरफ लगाई जा सकती हैं। कार में चार्जिंग पोर्ट का फीचर फ्रंट में दिया जा सकता है। वहीं अलॉय व्हील्स भी कार में लगाए जा सकते हैं।

पावरट्रेन

Tata मोटर्स ने नेक्सन ईवी को 40.5 kWh बैटरी पैक और Punch EV को 35 kWh के बैटरी पैक के साथ मार्केट में उतारा है। Tata नेक्सन ईवी LR सिंगल चार्जिंग में 465KM की रेंज देने का दावा करती है। इसी को लेकर उम्मीद की जा सकती है कि Tata कर्व ईवी 465 किलोमीटर या इससे ज्यादा की रेंज के साथ मार्केट में आ सकती है। इस में बड़े बैटरी पैक और पावरफुल मोटर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे इस की रेंज 500KM तक भी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें – Tata Motors: टाटा मोटर्स इस साल लाने वाली है एक से बढ़कर एक कारें, ये है पूरी लिस्ट

Tata कर्व ईवी के संभावित फीचर्स

ईवी के चाहने वालों को Tata कर्व ईवी में कई सारे फीचर्स मिल सकते हैं। इस कार में नेक्सन EV जैसा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। साथ ही Tata की इस कार में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टीपल एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, रिवर्स पैकिंग सेंसर्स जैसे फीचर भी मिल सकते हैं। ये EV लेवल 2 ADAS के साथ मार्केट में लाई जा सकती है।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Exit mobile version