एक्सीडेंट करने के बाद बाइक मिस्त्री से वेन में बैठे लोगों ने मारपीट कर दी

महासमुंद. तेज रफ्तार वेन की ठोकर के बाद बाइक मिस्त्री से तीन-चार लोगों ने मारपीट कर दी। सिटी कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को वार्ड नं 16 पुराना रायपुर नाका

Written by: Admin

Published on: September 14, 2024

महासमुंद. तेज रफ्तार वेन की ठोकर के बाद बाइक मिस्त्री से तीन-चार लोगों ने मारपीट कर दी। सिटी कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस को वार्ड नं 16 पुराना रायपुर नाका महासमुंद के निवासी व बाइक मिस्त्री जागेश्वर साहू पिता रामकुमार साहू ने बताया कि 13 सितंबर को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HS 8860 से जा रहा था कि रायपुर नाका आशीर्वाद ब्लड बैंक के पास के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रही मारूति वेन क्रमांक CG 07 M 8643 के चालक ने अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मुझे सामने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट करने से मैं गिरते-गिरते बचा व मुझे किसी प्रकार का कोई चोट नहीं आया है।

यह भी पढ़ें – विज्ञापन और पैसे देने से मना करने पर पत्रकार ने होटल संचालक से मारपीट की, चार माह पहले हुई घटना में रिपोर्ट दर्ज

इसके बाद वाहन चालक को मैने आवाज देकर रूकने के लिये बोला तो वह अपने वाहन को कुछ दूरी पर खडा किया, इसके बाद गाडी से लगभग 03-04 लोग उतर कर मेरे पास आये और एक राय होकर मेरे साथ हाथ मुक्का से मेरे सिर में मारपीट किये हैं मारपीट करने से मेरे सिर में चोट लगी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 281, 296, 3(5)-BNS के तहत अपराध तर्ज कर लिया है।

Previous

Maruti Swift CNG: मार्केट में आई सीएनजी वाली स्विफ्ट…जानें इसके स्टाइलिश फीचर्स के साथ और भी बहुत कुछ

Next

बाइक वापस करने गए युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला