अल्लू अर्जुन को मिली बेल, साउथ सुपर स्टार ने जेल से निकलने के बाद मीडिया से यह कहा

Allu Arjun Press Conference: पुष्पा 2 (Pushpa 2)  एक्टर अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं।  साउथ सुपर सुपरस्टार आज सुबह ही हवालात से जमानत (बेल) पर बाहर आए हैं। जेल से निकलते ही

Written by: Admin

Published on: December 14, 2024

Allu Arjun Press Conference: पुष्पा 2 (Pushpa 2)  एक्टर अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं।  साउथ सुपर सुपरस्टार आज सुबह ही हवालात से जमानत (बेल) पर बाहर आए हैं। जेल से निकलते ही अल्लू अर्जुन पहले गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे थे, फिर उन्होंने मीडिया से बात की थी। एक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जिसमें वे संध्या थिएटर के बाहर मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले और अपने जेल जाने को लेकर बात की है।

अल्लू अर्जुन ने मीडिया से कहा कि उनका भगदड़ मामले से कोई ताल्लुक नहीं है। एक्टर ने इस घटना पर शोक जताया है और कहा है कि वे पीड़ित परिवार की मदद करेंगे। उन्होंने बहुत जल्द मृतका के परिवार से मिलने जाएंगे। वे कानून का सम्मान करते हैं और वे इस मामले में सभी तरह कानून का सहयोग करेंगे।

#WATCH | Hyderabad | Actor Allu Arjun says, “…We are extremely sorry for the family। I will personally be there to help them in whatever way possible। I was inside the theatre watching a movie with my family and the accident happened outside। It has no direct connection with me।… pic।twitter।com/CJxd2JMxVK

— ANI (@ANI) December 14, 2024

अल्लू अर्जुन ने कहा -‘हादसे का मुझसे कोई सीधा संबंध नहीं है’

एक्टर अल्लू अर्जुन ने कहा- ‘हमें परिवार के लिए बेहद दुख है। मैं निजी तौर पर हर संभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए मौजूद रहूंगा, मैं अपने परिवार के साथ थिएटर के अंदर फिल्म देख रहा था और बाहर उक्त हादसा हो गया। इसका मुझसे कोई सीधा संबंध नहीं है। ये पूरी तरह से आकस्मिक और अनजाने में हुआ। मैं पिछले 20 सालों से उसी थिएटर में जा रहा हूं और मैं 30 से अधिक बार उस स्थान पर जा चुका हूं, इससे पहले कभी इस तरह का हादसा नहीं हुआ। मुझे अपने कमेंट सेफ रखने चाहिए क्योंकि मैं ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहता जिससे मामले से छेड़छाड़ हो।’

इसलिए जेल गए थे अल्लू अर्जुन?

बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। सुपर स्टार अल्लू अर्जुन भी स्क्रीनिंग में पहुंचे थे और ऐसे में एक्टर को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ी । इस दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई थी। इसी मामले को लेकर अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज किया गया था। 13 दिसंबर 2024 को हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में एक्टर को गिरफ्तार किया था।

एक्टर को 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत

गिरफ्तार करने के बाद अल्लू अर्जुन को नामपल्ली अदालत में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया था। वहीं तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक्टर अल्लू अर्जुन को 4 हफ्ते की बेल दे दी। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते बेल का आदेश थाने नहीं पहुंच सका और इसके चलते सुपरस्टार को जेल में ही रात गुजारनी पड़ी थी। वे आज सुबह ही जेल से बाहर आए।

Previous

आज का पंचांग 15 दिसंबर 2024, Aaj Ka Panchang 15 December 2024

Next

अगले साल लॉन्च होगी नई Mercedes-Benz EQS 450, जानें कार के शानदार फीचर्स के बारे में