इस App पर शिफ्ट हो रहे अमेरिकन यूजर्स, सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बनी, टिकटॉक पर बैन लगने की तारीख नजदीक

America में टिकटॉक पर बैन की तारीख नजदीक आ रही है। यदि बाइटडांस अपनी इस कंपनी को बेचती नहीं है तो 19 जनवरी को इस पर USA में बैन लग जाएगा। इससे पहले बड़ी संख्या

Written by: Admin

Published on: January 15, 2025

America में टिकटॉक पर बैन की तारीख नजदीक आ रही है। यदि बाइटडांस अपनी इस कंपनी को बेचती नहीं है तो 19 जनवरी को इस पर USA में बैन लग जाएगा। इससे पहले बड़ी संख्या में अमेरिकी टिकटॉक यूजर एक दूसरी ऐप RedNote पर जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में 7 लाख से ज्यादा यूजर्स इस ऐप पर आए हैं। इसके चलते RedNote भी हैरान है। कंपनी अब नए यूजर बेस के लिए अपने इंतजाम बढ़ाने में जुटी हुई है।

क्या है RedNote, इसे जानें?

RedNote भी टिकटॉक की तरह एक वीडियो शेयरिंग ऐप (Video Sharing App) है। इस पर वर्टिकल फॉर्मेट में शॉर्ट-फॉर्म दिखते हैं। China में इस ऐप को Xiaohongshu नाम से जाना जाता है और इसे शंघाई स्थित Xingyin इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी ने तैयार किया है। यह दुनियाभर में ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है। अमेरिकन यूजर्स की बढ़ती संख्या के कारण यह ऐप स्टोर पर एक नंबर ऐप बन गई है। 2013 में शुरू हुई इस ऐप पर 30 करोड़ यूजर्स हो चुके हैं।

अंग्रेजी कंटेट की कमी से दिक्कत

कई बड़ी ऐप मार्केट पर लिस्टेड होने के बावजूद इस ऐप के अधिकतर UI एलिमेंट मैंड्रिन भाषा में ही है। वहीं अधिकतर क्रिएटर चीनी हैं और यहां इंग्लिश कंटेट की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए कंपनी अब मेहनत कर रही है। इसे लेकर सूत्रों का कहना है कि कंपनी ऐप पर इंग्लिश कंटेट बढ़ाने और इंग्लिश-चाइनीज ट्रांसलेशन टूल लाने पर काम कर रही है। RedNote ऐप का चीन और अन्य देशों में एक ही वर्जन मौजद है। बहुत ही कम चीनी ऐप ऐसी हैं, जो अलग-अलग देशों में एक ही वर्जन इस्तेमाल कर रही है।

बाइटडांस के दूसरे ऐप के बढ़ रहे यूजर्स

एक ओर America में बाइटडांस की एक ऐप टिकटॉक बैन होने की कगार पर पहुंच गई है, वहीं दूसरी और कंपनी की एक अन्य ऐप Lemon8 के डाउनलोड बढ़ रहे हैं। ऐपल के अमेरिकी ऐप स्टोर में यह दूसरी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बन गई है। यह भी टिकटॉक की तरह काम करती है। इसे 2023 में America में लॉन्च किया गया था।

Previous

आज का चौघड़िया 16 जनवरी 2025, Aaj Ka Chogadihya 16 January 2025

Next

Shani Gochar 2025: कुंभ से मीन में शनि का गोचर इन राशियों को देगा बंपर लाभ, परेशानियां दूर होंगी