अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर: महासमुंद के 16 सेंटरों पर 4000+ अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें जरूरी दिशा-निर्देश

महासमुंद. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा रविवार, 07 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 12:00 बजे से अपराह्न 02:15 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए महासमुंद

Written by: Admin

Published on: November 17, 2025

महासमुंद. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा रविवार, 07 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 12:00 बजे से अपराह्न 02:15 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए महासमुंद जिला मुख्यालय में कुल 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 4731 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

व्यापम द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लें, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी भी प्रकार की परेशानी या देरी से बचा जा सके।

रिपोर्टिंग टाइम और प्रवेश नियम

  • परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें।
  • मुख्य प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व बंद कर दिया जाएगा।
  • प्रवेश का अंतिम समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित है।
  • इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ड्रेस कोड व सुरक्षा निर्देश

  • हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य।
  • काले, गहरे नीले, गहरे हरे, मैरून, जामुनी, बैंगनी और गहरे चॉकलेट रंग के कपड़े पूर्णतः प्रतिबंधित।
  • बिना पॉकेट का सामान्य स्वेटर स्वीकार्य है, परंतु सुरक्षा जांच में उतारकर दिखाना होगा।
  • केवल चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र आएं, जूते-मोज़ों की अनुमति नहीं।
  • कान, गले या हाथों में कोई आभूषण पहनना वर्जित।

प्रतिबंधित सामग्री

परीक्षा कक्ष में निम्न चीजें पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी:

  • मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, संचार उपकरण
  • पर्स, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी, पाउच आदि

नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई और अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।

परीक्षा सामग्री

  • परीक्षार्थी केवल काले या नीले रंग का बॉल प्वाइंट पेन साथ लाएं।
  • फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र अनिवार्य।

परीक्षार्थियों से अपील है कि वे समय का पालन करें, निर्धारित दिशानिर्देशों का अनुपालन करें और शांत मन से परीक्षा दें। सुरक्षा जांच में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

AFCAT 1 2026: वायुसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 1.77 लाख तक सैलरी | आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा और सेलेक्शन प्रोसेस

Previous

महासमुंद में अब तक 4,266 क्विंटल अवैध धान जब्त: 16 चेकपोस्ट और सख्त निगरानी

Next

नाबार्ड फाइनेंशियल सर्विसेज भर्ती 2025: कस्टमर सर्विस ऑफिसर के पदों पर सुनहरा मौका, 12th पास करें आवेदन | Apply Now