Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के आधार पर 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा, जानिए 14 जनवरी का अंकफल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का अंक राशिफल 14 जनवरी 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 14 January2025: अंक ज्योतिष के अनुसार मंगलवार का दिन 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

मूलांक 1

मन विचलित रहेगा। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। किसी दोस्त के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।

मूलांक 2

मन में कुछ चिंता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मूलांक 3

आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, आपका मन विचलित हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। बिजनेस के विस्तार के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 4

मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार में भी वृद्धि होगी।

मूलांक 5

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। परिणाम भी सुखद मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मूलांक 6

निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिजनों का सानिध्य मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। बचत धन में वृद्धि होगी।

मूलांक 7

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के झगड़े व वाद-विवादों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।

मूलांक 8

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। बेकार के झगड़े व वाद-विवादों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की में आ रही रूकावट दूर होगी। मेहनत अधिक रहेगा।

मूलांक 9

आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख मिलेगा।