Thursday, February 6, 2025
HomeAstrologyMakar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन बनेगा ये अद्भुत संयोग, 3...

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन बनेगा ये अद्भुत संयोग, 3 राशि वालों पर पड़ेगा बेहद ही शुभ प्रभाव

WhatsApp Group Join Now

Makar Sankranti 2025: सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को होगा। इस मौके पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल मकर संक्रांति पर 19 साल बाद अद्भुत संयोग बनने जा रहा है।

ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो मकर संक्रांति पर बनने वाला यह संयोग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है। आइए जानते हैं इस मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) पर कौन सा शुभ योग बनने जा रहा है, साथ ही इसका शुभ प्रभाव किन-किन राशियों के लोगों पर पड़ेगा। 

मकर संक्रांति पर शुभ योग और मुहूर्त 

14 जनवरी 2025 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। प्रतिपदा यानी पहली तिथि 15 जनवरी को देर रात 03.21 बजे तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। यानी माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पहले पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग है। इस योग का समापन सुबह 10.17 बजे पर होगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र लगेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो सालों बाद मकर संक्रांति पर पुष्य नक्षत्र का संयोग है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। ऐसे पुष्य नक्षत्र में काले तिल का दान करने से जातक को शनि की बाधा से मुक्ति मिलेगी। इस शुभ अवसर पर बालव और कौलव करण के संयोग भी निर्मित हो रहे हैं।

मकर संक्रांति 2025 के दिन भगवान शिव पर मां पार्वती के साथ विराजमान रहेंगे जिसे शिववास योग कहा जाता है। इस शुभ अवसर पर किसी समय शिव अभिषेक एवं पूजा कर सकते हैं। वहीं, मकर संक्रांति का पुण्य काल सुबह 09.03 मिनट से शाम 05.46 बजे तक है। वहीं, महापुण्य काल सुबह 09.03 बजे से 10.48 बजे तक है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए मकर संक्रांति के दौरान बन रहा दुर्लभ संयोग शुभ संकेत दे रहा है। इसके शुभ प्रभाव से आपके धन में वृद्धि हो सकती है। करियर में उन्नति के भी अवसर मिल सकते हैं। करियर या बिजनेस में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए यह दिन अच्छा रहने वाला है। पूर्व के परिश्रम का लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) 

तुला राशि वाले लोगों के लिए भी यह संयोग बेहद ही शुभ माना जा रहा है। आपकी आय के नए स्रोत खुल रहे हैं। जिसके चलते आपकी बचत में वृद्धि हो सकती है। सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगी। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को इस विशेष योग के चलते लाभ होगा। वे लोग जो नौकरीपेशा हैं उन्हें पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है।आपके बिजनेस में फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पैतृक व्यापार में लाभ हो सकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा। आपकी सेहत में सुधार दिखने लगेगा।

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular