भारत के अलावा Royal Enfield की इस बाइक के दुनियाभर में दीवाने, अब बिक चुकी है लाखों यूनिट

Royal Enfield Bikes Sell: दमदार बाइक के लिए पहचान बना चुकी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हैं। इस ब्रिटिश ब्रांड की बाइक की मार्केट में डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

Written by: Admin

Published on: January 27, 2025

Royal Enfield Bikes Sell: दमदार बाइक के लिए पहचान बना चुकी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हैं। इस ब्रिटिश ब्रांड की बाइक की मार्केट में डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ने अपनी बिक्री से एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। इस बाइक की अब तक पांच लाख से ज्यादा यूनिट्स सेल हो चुकी हैं। हंटर 350 ने इंडियन मार्केट में अगस्त 2022 में कदम रखा था। फरवरी 2023 तक ही इस मोटरसाइकिल की एक लाख यूनिट्स की सेल हो गई। वहीं अगले पांच महीनों में और एक लाख यूनिट्स बिक गईं। रॉयल एनफील्ड की ये बाइक बेहतर सेल के दम पर ब्रांड की मोस्ट पॉपुलर मोटरसाइकिल बन चुकी है।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की इन देशों में भी डिमांड

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 मोस्ट अफोर्डेबल मोटरसाइकिल में से एक है। इस बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस 1.5 लाख से शुरू होकर 1.75 लाख रुपये तक जाती है। ब्रिटिश ऑटोमेकर्स की ये बाइक भारत के अलावा इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, थाइलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम समेत कई देशों में बिकती है। इसके अलावा मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील में भी इस बाइक की डिमांड है।

Royal Enfield Hunter 350 की पावर व माइलेज

रॉयल एनफील्ड के हंटर 350 में 349 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है, जिसके साथ में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी जुड़ा हुआ है। हंटर 350 में लगे इस इंजन से 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर मिलती है और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। बाइक में लगे इंजन के साथ में 5-स्पीड गियर बॉक्स भी लगा मिलता है।

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 36.2 kmpl है। ये बाइक 13 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी के साथ आती है, जिससे एक बार टैंक फुल कराने पर इसे 468 किमी की दूरी तक आसानी से चलाया जा सकता है।

Previous

Rashifal 28 January 2025: तुला, कुंभ को होगा लाभ, करियर, नौकरी कारोबार को लेकर जानें अपना आज का राशिफल

Next

Hyundai Creta को लोन पर लेते हैं तो हर माह कितनी EMI जमा करेंगे?