Indian Navy में अग्निवीर एसएसआर और एमआर की आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 10-04-2025

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में शामिल होने का युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर (SSR) और अग्निवीर एमआर (MR) भर्ती 02/2025 और 02/2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Written by: Admin

Published on: April 1, 2025

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में शामिल होने का युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर (SSR) और अग्निवीर एमआर (MR) भर्ती 02/2025 और 02/2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy।gov।in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10-04-2025 तय की गई है। उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy Recruitment 2025: आवश्यक योग्यता

अग्निवीर एमआर (Agniveer MR) पदों के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) पास होना आवश्यक है। वहीं, एसएसआर (SSR) पदों के लिए 12वीं में गणित और भौतिकी अनिवार्य विषयों के साथ कंप्यूटर साइंस/रसायन विज्ञान/जीवविज्ञान में से कोई एक विषय होना जरूरी है।

Indian Navy Recruitment 2025: आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो अग्निवीर 02/2025 बैच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच का होना चाहिए। वहीं, 01/2026 बैच के लिए 1 फरवरी 2005 से 31 जुलाई 2008 के बीच और 02/2026 बैच के लिए 1 जुलाई 2005 से 31 दिसंबर 2008 के बीच का हुआ होना चाहिए।

Indian Navy Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

इस भर्ती के तहत सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क (Application Fees) के रूप में 550 रुपये जमा करने होंगे। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। इस बातका ध्यान रखें, बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: IBPS Clerk Mains Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम रिजल्ट रिलीज, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

Indian Navy Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy।gov।in पर जाएं।
  • फिर उम्मीदवार होम पेज पर “Agniveer Applications Open। Click here to Apply” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण करने के लिए “Register” पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • फिर लॉग इन करके मांगी गई अन्य जानकारी भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
  • तत्पश्चात उम्मीदवार तय आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर आगे के लिए सुरक्षित रख लें।

Previous

IBPS Clerk Mains Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम रिजल्ट रिलीज, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

Next

BSSC Recruitment 2025: बिहार में सब-स्टैटिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आज से आवेदन, ये है प्रोसेस